ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार 30 मई को बिहार आ रहे पीएम मोदी, बिहारवासियों को देंगे कई सौगात

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना/ रोहतास 15 मई 2025। “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी 30 मई को पटना और रोहतास में रहेंगे। पीएम पहले पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद रोहतास के बिक्रमगंज जाएंगे। यहां पहले नवीनगर में 600 मेगावाट पावर प्रोजक्ट समेत कई विकास परियोजनाओं की सौगात बिहारवासियों को देंगे। इसके बाद पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राजनीतिक पंडितों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का यह दौरा काफी अहम होगा। इससे पहले दो बार पीएम मोदी बिहार आ चुके हैं। 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने आए थे। इसके बाद 24 अप्रैल को मधुबनी में पंचायती राज दिवस के मौके पर 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास  किया था। 

सम्राट चौधरी बोले- सौगात देने आ रहे पीएम 
इधर, पीएम मोदी के कार्यक्रम में किसी तरह की कोई कमी नहीं हो, इसे लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। एक दिन पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण किया और स्थानीय नेताओं को कई तरह के दिशा-निर्देश दिए। दोनों नेताओं ने घोसियां एवं गोडारी में स्थल निरीक्षण किया तथा विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपस्थित पदाधिकारीयों के विस्तार से चर्चा की। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी 30 मई को बिहार में कई योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पटना सासाराम फोर लेन सड़क का शिलान्यास करेंगे। साथ हीं औरंगाबाद के नवीनगर में 600 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे और कुल मिलाकर पीएम मोदी बिहार में हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं।

सम्राट चौधरी और संजय झा ने किया निरीक्षण
बता दें कि काराकाट विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं जदयू अध्यक्ष संजय कुमार झा हवाई मार्ग से बिक्रमगंज पहुंचे। जहां भाजपा के पूर्व विधायक राजेश्वर राज सहित एनडीए समर्थकों ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया। हेलीपैड स्थल पर हीं समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका फूल माला से स्वागत किया, जिसके बाद दोनों सड़क मार्ग से स्थल निरीक्षण के लिए निकल पड़े। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पहले घोसियां स्थित पटेल कॉलेज फिर गोडा़री में स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने घोसियां पटेल कॉलेज पर अपनी सहमति जताई है, जिसको देखते हुए इसे अंतिम निर्णय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

उभरती प्रौद्योगिकी तक आतंकियों की पहुंच रोकने की तैयारी, संयुक्त राष्ट्र पहुंचा भारत का प्रतिनिधिमंडल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मई 2025। भारत सरकार ने उभरती हुई अहम तकनीक तक आतंकवादियों की पहुंच रोकने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसी उद्देश्य से भारत सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने  संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद रोधी कार्यालय के महासचिव व्लादिमीर वोरोनकोव और आतंकरोधी समिति […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक