जूनियर इंजीनियर ने पत्नी व बेटी सहित खाया जहर, तीनों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 27 जुलाई 2022। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र ने अपनी पत्नी गीता व 16 वर्षीय बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर उन्हें आनन फानन ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां पत्नी की हालत गंभीर थी कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।

तीनों के खुदकुशी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को घर में सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि आत्महत्या का कारण लेन-देन है। शैलेंद्र नलकूप विभाग में जेई थे।

प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम छत्रपाल सिंह के मुताबिक शैलेंद्र जानकीपुरम विस्तार इलाके के सुल्तानपुर गांव में परिवार सहित रहते थे। परिवार में पत्नी गीता और 16 साल की बेटी प्राची थी। तीनों ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। ऐसे में हालत बिगड़ गई। आनन-फानन आसपास के लोगों ने रिश्तेदारों को सूचना दी और ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां शैलेंद्र और प्राची की मौत हो गई। पत्नी की गीता की हालत गंभीर बनी हुई थी हालांकि, कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर टीम उनके घर गई थी लेकिन सभी ट्रामा सेंटर में थे पुलिस की एक टीम ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

सुसाइड नोट मिला है जिसमें लेन-देन की बात सामने आई

प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के मुताबिक घर के अंदर छानबीन की गई तो एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लेनदेन की बात सामने आ रही है। पुलिस संबंधित व्यक्ति को पूछताछ करने के लिए तलाश कर रही है। पुलिस ने शैलेंद्र का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है। जिसकी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद गैंगरेप मामले में आरोपी चार नाबालिगों को मिली जमानत, भाजपा ने केसीआर पर लगाए थे बचाने के आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 27 जुलाई 2022। हैदराबाद गैंगरेप मामले में आरोपी चारों नाबालिगों को जमानत मिल गई है। एक महीने पहले गैंगरेप की घटना के बाद तेलंगाना में काफी सियासी घमासान देखने को मिला था। जून के पहले सप्ताह से इन आरोपियों को जुवेनाइल होम में रखा […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग