सांसदों से बोले पीएम मोदी: सामाजिक न्याय के लिए 6 से 14 अप्रैल के बीच जगह-जगह बैठकें करें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 मार्च 2022। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक  समाप्त हो गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं इस बैठक से बाहर निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज की बैठक में भाजपा संसदीय दल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार के लिए पीएम मोदी जी का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष ने हम सभी को कहा है कि 6 से 14 अप्रैल के बीच में हम सामाजिक न्याय के लिए जगह-जगह बैठकें करें।   

15 मार्च को भी हुई थी बैठक
बता दें कि इससे पहले 15 मार्च को भी भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में पीएम मोदी ने अपने सांसदों को राजनीति के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई थीं। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा था कि वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और इसके खिलाफ हमें लड़ना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी वजह से है कि कई सांसदों के बच्चों को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिला। पीएम मोदी ने कहा कि वंशवाद की राजनीति से लड़ने के लिए भाजपा को संगठन के भीतर इस तरह की प्रथाओं पर लगाम लगानी होगी। 

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल : 'भाजपा को वोट दिया तो देख लेंगे', टीएमसी विधायक ने उपचुनाव को लेकर दी धमकी, भाजपा ने जारी किया वीडियो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 29 मार्च 2022। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट व चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर टीएमसी द्वारा भाजपा समर्थकों को धमकाने का मामला सामने आया है। भाजपा के सह बंगाल प्रभारी अमित मालवीय ने एक वीडियो जारी कर तृणमूल विधायक नरेन चक्रवर्ती […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल