खत्म होगा राजद्रोह कानून? वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को बड़ा फैसला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मई 2022। भारतीय दंड संहिता की धारा 124 -ए (राजद्रोह) की वैधता को चुनौती देते हुए उसे रद्द करने के निर्देश देने की मांग संबंधी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अब मंगलवार को सुनवाई जारी रखेगा। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहले मामलों को पांच या सात जजों की बड़ी बेंच को रेफर करने के मुद्दे पर सुनवाई करेगा। इस संबंध में शीर्ष अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र को शनिवार तक का समय दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने एक सप्ताह का समय मांगा था। 

अपना जवाब दाखिल करने के लिए  एक सप्ताह का अतिरक्ति समय देने की उच्चतम न्यायालय से बुधवार को गुहार लगाई थी। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना और न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की विशेष पीठ ने 27 अप्रैल को सुनवाई करते हुए सरकार को 30 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा था।  पीठ ने साथ ही इस मामले के निपटारे के लिए सुनवाई की तारीख 5 मई मुकर्रर करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा था कि एक साल से लंबित इस मामले में स्थगन आदेश की कोई अर्जी स्वीकार नहीं की जाएगी। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को भी यही बात दोहराई। सरकार ने रविवार को एक नया आवेदन पत्र दायर कर कहा था कि जवाब तैयार है, लेकिन संबंधित अथॉरिटी से स्वीकृति मिलनी अभी बाकी है। 

पूर्व सेना अधिकारी ने दायर कीं याचिकाएं

मैसूर स्थित मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस जी वोम्बटकेरे, एडिटर्स गल्डि ऑफ इंडिया एवं अन्य की ओर से राजद्रोह कानून के खिलाफ याचिकाएं दाखिल की गई थीं। सर्वोच्च अदालत ने याचिकाओं की सुनवाई करते हुए (15 जुलाई 2021 को) राजद्रोह कानून के प्रावधान के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त व्यक्त करने के साथ ही सवाल करते हुए कहा था कि स्वतंत्रता के लगभग 75 वर्षों के बाद भी इस कानून की क्या आवश्यकता है? सर्वोच्च अदालत ने विशेष तौर पर ”केदार नाथ सिंह’ मामले (1962) में स्पष्ट किया था कि भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए के तहत केवल वे कार्य राजद्रोह की श्रेणी में आते है, जिनमें हिंसा या हिंसा को उकसाने के तत्व शामिल हों। 

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS समेत 33 नौकरशाहों के तबादले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 05 मई 2022। जम्मू-कश्मीर में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 20 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों सहित 33 नौकरशाहों के तबादले और तैनाती का आदेश जारी किया गया है। आदेश बुधवार देर रात जारी किया गया। आदेशानुसार, जम्मू के संभागीय आयुक्त और छह उपायुक्तों […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही