‘लिख लो, ये आदमी देश को उठाएगा’; अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सलमान खान ने किया दावा; खास अंदाज में दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2026। नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज 10 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यूं तो उनके जन्मदिन का जश्न दो दिन पहले से शुरू हो चुका है। तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सलमान खान ने भी बीते दिन एक पोस्ट साझा अनंत को बधाई दी। अब आज शुक्रवार को भी सलमान ने एक पोस्ट शेयर किया है।

सलमान बोले- ‘दिल और दिमाग का अंबानी’
सलमान खान ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अनंत के लिए खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी और अनंत की प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें सलमान खान को अनंत अंबानी की पीठ पर बैठे देखा जा सकता है। इसके साथ सलमान खान ने कैप्शन लिखा है, ‘ये बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो। यह आदमी देश को भी उठाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत जिंदाबाद। दिल और दिमाग का अंबानी अनंत अंबानी। प्योर सोल’।

सलमान ने अनंत को बताया छोटा भाई
सलमान खान ने एक दिन पहले भी अनंत के लिए पोस्ट शेयर किया था। भाईजान ने लिखा, ‘सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं’।

सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान के पोस्ट पर नेटिजंस कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘दो भाई, दोनों तबाही’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘टाइगर इज बैक’। इसके अलावा लोग अनंत को बधाई भी दे रहे हैं। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद वे निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ एक्शन फिल्म में काम करेंगे। इसमें उनके साथ नयनतारा भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत; नीतीश कुमार के हैं करीबी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अप्रैल 2026। जनता दल (यूनाइटेड) नेता हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर से राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। इस बार जदयू की ओर से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां