पीएम मोदी की अपील का असर, दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने किया 2 day WFH का ऐलान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेट्रोल और डीजल बचाने समेत मितव्ययिता के उपायों के तहत ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ अभियान की घोषणा की और कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हफ्ते में दो दिन घर से काम करेंगे और वाहनों का कम से कम इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा निजी कंपनियों के प्रबंधन से भी उनके कर्मियों को घर से काम करने की इजाज़त देने के लिए बात की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अधिकारियों के तेल कोटे में भी 20 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री हर सोमवार को ‘मंडे मेट्रो’ मनाएंगे और दफ्तर आने-जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे। गुप्ता ने दिल्ली वालों से अपील की कि वे हफ्ते में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाएं और उस दिन अपने निजी वाहन का उपयोग न करें, बल्कि मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों का उपयोग करें। 

Leave a Reply

Next Post

स्कॉर्पियो से आए हमलावरों का तांडव, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, छावनी में तब्दील गांव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बलरामपुर 15 मई 2026। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को नकाबपोश हमलावरों ने एक पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल