गूगल ने पॉलिसी वायलेशन का हवाला देते हुए प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप को हटाया

indiareporterlive
शेयर करे

गैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन कसीनो चलाया जा रहा था

पेटीएम का गेमिंग ऐप भी गूगल ने ऐप स्टोर से हटा लिया था..

पेटीएम ने कहा यूज़र्स के पैसे सेफ़ हैं और मोबाइल में ये ऐप काम करता रहेगा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 सितंबर 2020। गूगल ने पेटीएम ऐप को अपने एंड्रॉयड प्ले स्टोर से हटा लिया है. हालाँकि स्मार्टफ़ोन में ये ऐप काम करता रहेगा। पेटीएम ने कहा है कि ऐप जल्द वापस आएगा. पेटीएम ऐप गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल ने पॉलिसी वायलेशन का हवाला देते हुए इसे प्ले स्टोर से हटा लिया है. हालाँकि पेटीएम बिज़नेस अभी भी मौजूद है।

ग़ौरतलब है कि Paytm के भारत में 50 मिलियन मंथली ऐक्टिव यूज़र्स हैं. गूगल ने कहा है कि प्ले स्टोर ऑनलाइन कसीनो और दूसरे गैंबलिंग ऐप को भारत में पॉलिसी वायलेशन की वजह से इजाज़त नहीं देता है। Paytm  ऐप पर फैंटेसी स्पोर्ट्स का प्रचार किया जाता है जिसमें गैंबलिंग होती है। शायद यही वजह है कि कंपनी ने पॉलिसी का हवाला देते हुए भी इसे हटा लिया है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार पेटीएम पर पेटीएम क्रिकेट लीग का प्रचार दिखाया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि कस्टमर्स इसमें हिस्सा लेकर करोड़ों रुपये जीत सकते हैं।

भारत में गूगल प्ले स्टोर की पॉलिसी ये कहती है कि यहां चूंकि गैंबलिंग लीगल नहीं है, इसलिए प्ले स्टोर पर गैंबलिंग से जुड़े ऐप्स भी नहीं अपलोड किए जा सकते हैं। दरअसल  IPL2020 की शुरुआत हो रही है और इससे पहले पेटीएम का स्टैंडअलोन Paytm First गेम ऐप को भी गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है।

टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ गूगल ने Disney+Hotstar ऐप से की कहा है कि फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप का विज्ञापन चलाने से पहले वॉर्निंग दिखाई जाए। पेटीएम ने गूगल प्ले स्टोर से ऐप हटाए जाने के बाद एक स्टेटमेंट जारी किया है. कंपनी ने एक ट्वीट में कहा है कि पेटीएम अस्थाई तौर पर गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है. ये ऐप जल्दी वापस आएगा। कंपनी ने कहा है कि यूज़र्स के पैसे पूरी तरह से सेफ़ हैं और Paytm ऐप मोबाइल में पहले जैसा ही काम करता रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर प्रदेश में 6 महीने में तीन लाख लोगों को नौकरी देगी सरकार, मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से मांगा खाली पदों का ब्यौरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 18 सितंबर 2020। उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने छह महीने में तीन लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया है। इसकी प्रक्रिया अगले तीन महीने में शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टीम-11 की बैठक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां