पूंजीपति मित्रों के लोन राइट ऑफ हो रहे हैं, आम जनता की ईएमआई बढ़ते जा रही है – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने के फैसले को आसमान छूती महंगाई, घटती आमदनी और न्यूनतम बचत की त्रासदी से जूझ रही मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों पर चौतरफा वार बताते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मोदी सरकार के अव्यावहारिक निर्णयों से आम जनता की कमर टूट गई है। रेपो रेट बढ़ने से होम लोन, कार लोन, एजुकेशन और पर्सनल लोन की किश्तें बढ़ गई हैं। ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और केसीसी लोन पर ब्याज का बोझ बढ़ा है। युवाओं के लिए अपना घर बनाने या छोटा व्यवसाय शुरू करने का सपना महंगा हो गया है। मोदी सरकार ने रेपो रेट बढ़ाकर राज्य के लाखों लोन धारकों पर ईएमआई का नया बोझ डाल दिया है। साय सरकार राज्य में विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि छत्तीसगढ़ का किसान, युवा और मध्यम वर्ग बैंक की किश्तें चुकाने में नीलाम हो रहा है। यह सरकार केवल चंद उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है और आम जनता पर ब्याज का बोझ थोपती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा केंद्र में ‘मजबूत अर्थव्यवस्था’ और राज्य में ‘विष्णु के सुशासन’ का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन नीतिगत कमियाँ लगातार उजागर हो रही है। एक तरफ जीएसटी का कलेक्शन सरकार के तय लक्ष्य से ज्यादा आ रहा है फिर भी अधिक वसूली की भूख मिट ही नहीं रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि आरबीआई का फैसला वैश्विक महंगाई के कारण है और यह वैश्विक महंगाई मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स का नतीजा है। भाजपा सरकार की नीतियां केवल जनता की जेब से पैसा निकालने का काम कर रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा का आर्थिक मॉडल सीधा है, बड़े पूंजीपति मित्रों की उधारी ‘वेव-ऑफ’ और छत्तीसगढ़ के आम आदमी की ईएमआई ऑफ। मोदी जी की गांरटी का असली मतलब अब समझ आ रहा  है, महंगाई की गारंटी, महंगे लोन की गारंटी और आम जनता की जेब खाली होने की गारंटी। एक हाथ से महतारी वंदन का 1 हजार दो और दूसरे हांथ बिजली बिल दुगुना ऊपर से लोन के ईएमआई बढ़ा दो, यह सुशासन नहीं जनता से छल है।

Leave a Reply

Next Post

गलती करे विभाग और सजा भुगते कर्मचारी? वेतन वृद्धि रोकना कर्मचारियों के साथ अन्याय है - कांग्रेस

शेयर करेसिर्फ याचिकाकर्ताओं को ही नहीं, राज्य के हर प्रभावित कर्मचारी को एरियर्स का पाई-पाई तुरंत दे सरकार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। स्वास्थ्य विभाग के सहायक ग्रेड -3 कर्मचारियों के वेतनवृद्धि रोकने के खिलाफ उच्च न्यायालय बिलासपुर के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता […]

You May Like

बंदूक की नोक पर छह साल के मासूम का अपहरण....|....जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान....|....‘जोश टीम’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति....|....छत्तीसगढ़ में जंगलराज जैसे हालात, अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का खौफ नहीं गृहमंत्री इस्तीफा दे - कांग्रेस....|....गलती करे विभाग और सजा भुगते कर्मचारी? वेतन वृद्धि रोकना कर्मचारियों के साथ अन्याय है - कांग्रेस....|....पूंजीपति मित्रों के लोन राइट ऑफ हो रहे हैं, आम जनता की ईएमआई बढ़ते जा रही है - कांग्रेस....|....मुंबई में सजा आयरलैंड का शिक्षा मंच, 17 संस्थानों ने छात्रों को दिए नए अवसरों के संकेत....|....सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी....|....दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में एक्शन....|....11 सूत्री मांगों को लेकर 33 जिलों में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन