3 साल में 13 गुना रेवेन्यू! अब आईपीओ के दम पर नई ऊंचाइयों की ओर ‘हंगर नट्स’

Indiareporter Live
शेयर करे

3 साल में 13 गुना रेवेन्यू, अब आईपीओ से ‘हंगर नट्स’ की नई उड़ान!  

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 26 जनू 2026। भारतीय शेयर बाजार में एक और तेजी से उभरती कंपनी निवेशकों के सामने अपनी ग्रोथ स्टोरी लेकर आ रही है। ड्राई फ्रूट्स ब्रांड ‘हंगर नट्स’ की मूल कंपनी एडॉन एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड का आईपीओ 29 जून से खुलने जा रहा है। खास बात यह है कि कंपनी ने महज तीन वर्षों में अपने परिचालन राजस्व को लगभग 13 गुना बढ़ाकर उद्योग जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, वैश्विक सोर्सिंग नेटवर्क, अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट और तेजी से फैलते डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के दम पर कंपनी अब पूंजी बाजार के जरिए अपनी अगली विकास यात्रा शुरू करने जा रही है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नारायणस्वामी वेंकीटकृष्णन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जिगीशा नारायणस्वामी ने बताया, “हमने गुणवत्ता और भरोसे के आधार पर एक छोटे ट्रेडिंग व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। यह आईपीओ हमारी विकास योजनाओं को नई गति देगा और हम अपने शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभम रतन शर्मा और गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज के सीईओ विशाल संचेती के अनुसार, “भारत में ड्राई फ्रूट्स बाजार तेजी से बढ़ रहा है। हमारी मजबूत सप्लाई चेन, ब्रांड पहचान और वित्तीय प्रदर्शन हमें इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की स्थिति में रखते हैं।” 44.03 करोड़ रुपये के इस एसएमई आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। बाजार विशेषज्ञों की नजर में मजबूत फंडामेंटल्स और तेज ग्रोथ के कारण यह आईपीओ निवेशकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में उतरी 'सोलर इन फुल ब्लूम'

शेयर करेमुंबई के जुहू चौराहे पर हरित ऊर्जा का अनोखा संदेश (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 जून 2026। भारत के अग्रणी एकीकृत ऊर्जा संक्रमण समूहों में से एक, ‘अवादा ग्रुप’ ने मुंबई के जुहू गार्डन और लिंक रोड को जोड़ने वाले मुख्य चौराहे पर ‘सोलर इन फुल ब्लूम’ […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल