कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत; ट्रक चालक फरार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कलबुर्गी 23 मई 2026। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसा चित्तापुर तालुक के लाडलापुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-150 पर हुआ, जहां एक क्रूजर वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान टोलुसाब काशवार (27), हुसैन शाह (48), मैबूब अली (45), रसूल बी (42) और फातिमा अली (38) के रूप में हुई है। सभी चित्तापुर तालुक के इंगालगी गांव के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार थे।

कैसे हुई हादसा?

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मृतकों के एक रिश्तेदार की तबीयत निमोनिया से जुड़ी जटिलताओं के कारण बिगड़ गई थी। इसके बाद आठ लोग क्रूजर वाहन में उसे इलाज के लिए यादगिर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराने गए थे। रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चालक समेत पांच लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:40 बजे सामने से आ रहे तमिलनाडु के एक ट्रक ने क्रूजर वाहन को कथित तौर पर सीधी टक्कर मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर वाहन में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का असर इतना गंभीर था कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

ट्रक चालक मौके से फरार

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले में वाडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए वाडी सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

जेल से भागना मुश्किल नहीं! झारखंड की जेलों को लेकर NCRB रिपोर्ट में सामने आई कर्मचारियों की कमी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 23 मई 2026। झारखंड की जेल व्यवस्था गंभीर स्टाफ संकट से जूझ रही है। यहां भी कर्मचारियों की भारी कमी है। राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भी कर्मियों की कमी बनी हुई है। जबकि यहां वीवीआईपी से लेकर नामी अपराधी तक […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही