शास्त्री और बाकी कोचिंग स्टाफ के लिए विराट का इमोशनल ट्वीट, लिखा- इन यादों और शानदार सफर के लिए शुक्रिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 नवंबर 2021। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हेड कोच रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के लिए एक इमोशनल ट्वीट किया है। इन तीनों का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ कॉन्ट्रैक्ट टी20 वर्ल्ड कप के साथ ही खत्म हो गया। राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। विराट ने ट्विटर पर इन तीनों के साथ तस्वीरें शेयर करके इनको शुक्रिया कहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सफर खत्म होने के साथ ही विराट कोहली की टी20 टीम की कप्तानी भी खत्म हो गई। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही ऐलान कर दिया था कि टी20 कप्तान के तौर पर यह उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।

विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा, ‘शुक्रिया आप सभी को इन यादों और शानदार सफर के लिए जो हमने आप लोगों के साथ बिताया। आप लोगों का योगदान बहुत ज्यादा रहा है और भारतीय क्रिकेट इतिहास में इसको हमेशा याद रखा जाएगा। जीवन में आगे के सफर के लिए आप लोगों को शुभकामनाएं।

विराट कोहली हालांकि टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे। विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से होने वाली टी20 इंटरनैशनल सीरीज में नहीं खेलेंगे। विराट को इस सीरीज से आराम दिया गया है। रोहित शर्मा को टी20 टीम का नया कप्तान चुना गया है। वहीं केएल राहुल टी20 उप-कप्तान चुने गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

विपक्ष पर फूटा कोवैक्सीन निर्माता का गुस्सा, कहा- गलत प्रचार के चलते ही देरी से मिली WHO की मंजूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2021। भारत के स्वदेशी कोरोना टीके कोवैक्सीन को महीनों बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन से मंजूरी मिल पाई है। इस देरी के लिए टीके को बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के सीएमडी कृष्णा इल्ला ने विपक्ष की राजनीति पर सवाल खड़ा किया […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म