कोरोना प्रभाव : रायपुर और बिरगाँव निगम क्षेत्र में धारा-144(1) लागू, शराब दुकान, मॉल, चौपाटी, बाज़ार बंद

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अब राजधानी रायपुर और बिरगाँव निगम क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दिया गया है. कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी है. कलेक्टर ने कहा कि लोगों को संक्रमण से बचाने यह कदम उठाया गाया है. हमारी कोशिश है कि हर स्तर पर सावधानी बरती जाए. भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के मद्देनज़र हर स्तर पर एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों को भीड़ से बचाने जागरूक किया जा रहा है. जिले में आयोजित सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया.

कलेक्टर ने कहा कि धारा-144(1) का मतलब कर्फ्यू लगाना नहीं है, लेकिन लोगों को भीड़ इक्कठा करने नहीं दिया जाएगा. भीड़ जहाँ कहीं भी जमा होगी वहाँ पर कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी है कि ऐसे स्थान जहाँ पर भीड़ जमा होती है उन स्थानों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है. इसमें शराब दुकानें, मॉल, चौपाटी, सब्जी बाज़ार को भी बंद कर दिया गया है.

Leave a Reply

Next Post

राजधानी में कोरोना मरीज की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक

शेयर करेमंत्री सिंहदेव कर रहे अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बंगले में आपातकालीन बैठक बुलाई है. राज्य सरकार की ओर से व्यवस्था को लेकर की गई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल