योगी सरकार का बेटियों को तोहफा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम ने ये एलान किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी की डबल इंजन सरकार की हर एक योजना बेटियों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। 2017 के पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी। पहले कहा जाता था कि देख सपाई बिटिया घबराई। प्रदेश में बेटियों का सम्मान, शिक्षा और भविष्य सुरक्षित नहीं था। प्रदेश में उत्सव के पहले दंगे हो जाते थे।

हर तरफ अव्यवस्था और अराजकता का माहौल था। हम उस दौर को याद करते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं पर जब मोदी जी के नेतृत्व में यूपी में डबल इंजन की सरकार आई तो अराजकता को उत्सव बना दिया गया है। सरकार की हर योजना का केंद्र बेटी है। पहले तो हर योजना में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी होती थी। अब बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जेल या जहन्नुम में कोई एक जगह मिलेगी। पहले बेटियों की सुरक्षा किस्मत पर निर्भर थी पर अब सिस्टम और तकनीक पर आधारित है। 

“निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ कर दिया। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ रोजाना करीब 88438 महिला यात्रियों को मिलने का अनुमान है। योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माता अहिल्याबाई साहस और स्वाभिमान की प्रतीक हैं। इसलिए हमने इस योजना का नाम ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना नाम दिया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं, इसके बाद 60 वर्ष की उम्र से ऊपर की हर एक महिला को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। 

Leave a Reply

Next Post

ठेकेदारों के सिंडिकेट पर कार्रवाई: 125 करोड़ के टेंडर निरस्त

शेयर करेपांच कंपनियां ब्लैक लिस्टेड, मुख्य आरोपी की तलाश इंडिया रिपोर्टर लाइव कानपुर, 26 अगस्त 2026। कानपुर में मुख्यमंत्री के सख्त तेवरों के बाद नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार करने वालों पर पुलिस कमिश्नर और नगर आयुक्त ने मंगलवार को शिकंजा कसा है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने […]

You May Like

पीएम मोदी ने विजय के साथ मेट्रो में सफर किया....|....भारतीय नागरिकों की घर वापसी....|....मां काछनदेवी और मां रैला देवी की पूजा के साथ बस्तर दशहरा शुरू....|....कोरबा के आरक्षक नरहरि पटेल की पत्थलगांव में मिली लाश....|....मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा, ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत....|....दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी का सरकार पर हमला....|....मजदूरी बढ़ाने की मांग: गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम....|....नगर निगम में अधिकारों की लड़ाई....|....देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत