पुणे ने एजुकेशन और आइटी सेक्टर में बनाई मजबूत पहचान, हमारी सरकार पुणेवासियों की हर जरूरत करेगी पूरीः पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे 06 मार्च 2022। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पुणे के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पुणे में पीएम ने आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पुणे ने एजुकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, आईटी और ऑटोमोबिल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान निरंतर मजबूत की है। मोदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाएं पुणे के लोगों की जरूरत हैं और हमारी सरकार पुणेवासियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। इससे पहले पीएम ने पुणेवासियों को मेट्रो का उद्घाटन कर तोहफा दिया। मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन के वक्त उनके साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। पीएम ने यात्रा के समय मेट्रो में मौजूद बच्चों से बात भी की और सफर के बारे में पूछा। 

100 ई-बसों का शुभारंभ, जल्द एक कार्ड से होगा पूरे शहर का सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बीच बनेर में निर्मित 100 ई-बसों और ई-बस डिपो का भी शुभारंभ किया। पीएम ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि हर शहर में ज्यादा से ज्यादा ग्रीन ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक बसें, इलेक्ट्रिक कारें और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस है कि हर शहर में स्मार्ट मोबिलिटी हो जिसके लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक ही कार्ड के इस्तेमाल को लाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि इस कार्ड का फायदा यह होगा कि लोग इससे मेट्रो और बस दोनों में सफर कर सकेंगे।

2014 के बाद से मेट्रो का हुआ विस्तार, पुणे के लोगों की बढ़ेगी ईज आफ लिविंग

पीएन ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 तक सिर्फ दिल्ली-NCR में ही मेट्रो का व्यापक विस्तार हुआ था। बाकि कुछ शहरों में ही मेट्रो का संचालन शुरू किया गया था। मोदी ने कहा कि आज देश के 2 दर्जन से अधिक शहरों में मेट्रो या तो आपरेशनल हो चुकी है या फिर जल्द चालू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ये मेट्रो पुणे में मोबिलिटी को आसान करेगी और प्रदूषण एवं जाम से राहत के साथ लोगों की ईज आफ लिविंग बढ़ाएगी।

पुणे मेट्रो पर खर्च हुए 11,400 करोड़, दो रूट पर दौड़ेगी रेल

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुणे मेट्रो रेल परियोजना को कुल 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। बता दें कि पुणे में पहले चरण के तहत पीसीएमसी से स्वारगेट और वनाज से रामवाड़ी दो रूट पर मेट्रो चलेगी। पीसीएमसी से स्वारगेट तक के रूट की लंबाई 11.4 किलोमीटर की है जिसमें 14 स्टेशन हैं। गौरतलब है कि पीसीएमसी से स्वारगेट रूट पर शिवाजीनगर से स्वारगेट तक 6 किलोमीटर का अंडरग्राउंड रूट है जिसमें 5 स्टेशन होंगे। वहीं दूसरा रूट वनाज से रामवाड़ी 15.7 किलोमीटर का है और पूरी तरह से एलिवेटेड है। इसमें कुल 16 स्टेशन होंगे। 

आर के लक्ष्मण आर्ट गैलरी का किया उद्घाटन

पुणे दौरे में पीएम बालेवाड़ी में निर्मित आर के लक्ष्मण आर्ट गैलरी का उद्घाटन भी किया। म्यूजियम का मुख्य आकर्षण मालगुडी गांव पर आधारित एक लघु माडल है जिसे आडियो-विजुअल प्रभावों के माध्यम से जीवंत बनाया जाएगा। कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण द्वारा बनाए गए कार्टूनों को इस म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मिताली राज ने रचा इतिहास, छह महिला वर्ल्ड कप खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मार्च 2022। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज आइसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के पहले लीग मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मैदान पर जैसे ही उतरीं उन्होंने इतिहास रच दिया। मिताली राज अब सबसे ज्यादा आइसीसी महिला […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस