सोनिया गांधी बोलीं: स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी कोई भूमिका नहीं, वो फैला रहे देश में नफरत; इनसे लड़ेगी कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2021। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी कोई भूमिका नहीं थी, वो आज देश में नफरत का माहौल बना रहे हैं। नफरत और पूर्वाग्रह में बंधी ये विभाजनकारी विचारधाराएं देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने पर कहर बरपा रही हैं। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि ये विचारधाराएं एक ऐसे इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रही हैं, जो इसकी हकदार नहीं हैं। लोकतंत्र की परंपराओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। देश के लिए इन विनाशकारी विचारधाराओं से लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है।  

पार्टी में फिर से जान फूंकने की कोशिश 

लगातार दो लोकसभा चुनाव हारने और राज्यों में क्षेत्रीय दलों के आगे प्रभावहीन हो रही कांग्रेस, स्थापना दिवस के साथ ही नए सिरे से खुद को मजबूती देने जा रही है। स्थापना दिवस के मौके पर नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कांग्रेस अब बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर हल्ला बोलेगी। 

गिरा कांग्रेस का झंडा

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस समारोह में अजीब वाकया सामने आया। पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था, इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया। 

Leave a Reply

Next Post

विदेशी मुद्रा का संकट, श्रीलंका ने तीन देशों में बंद किए उच्चायोग; खर्च के लिए भी पैसों की कमी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 दिसंबर 2021। श्रीलंका की आर्थिक स्थिति बुरे हाल में है। श्रीलंका ने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए तीन विदेशी राजनयिक मिशनों को बंद करने की घोषणा कर दी है। श्रीलंका के सेंट्रल बैंक ने जरूरी आयात के वित्तपोषण के लिए आवश्यक […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा