आतंकवाद पर क्वाड देशों की सख्ती, लाल किले हमले की निंदा की; दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बीते चार और पांच दिसंबर को भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच तीसरी क्वाड काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप (सीटीडब्ल्यूजी) बैठक हुई, जिसमें चारों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा और एकजुट संदेश दिया। बैठक में विशेष रूप से सीमा पार आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई और हाल में लाल किले पर हुए आतंकी हमलों पर गहरी चिंता जताई गई। क्वाड देशों ने साफ किया कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और उसके खिलाफ सामूहिक कार्रवाई ही इंडो-पैसिफिक (भारत-प्रशांत) को सुरक्षित रखने का एकमात्र रास्ता है। बता दें कि इस दौरान क्वाड देशों ने बीते 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की निदा की। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। क्वाड देशों ने कहा कि इस घटना के हमलावरों, साजिशकर्ताओं और फंडिंग करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इतना ही नहीं देशों के समूह ने संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से सहयोग की अपील की।

भारत की अध्यक्षता में बैठक, साझा संकल्प पर जोर
बैठक भारत द्वारा अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत आयोजित की गई। भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) अंबेसडर सिबी जॉर्ज ने उद्घाटन भाषण दिया। उन्होंने आतंकवाद से लड़ने के लिए क्वाड के भीतर एकजुट संकल्प मजबूत करने की जरूरत बताई और सीटीडब्ल्यूजी को और अधिक मजबूत व कार्रवाई-उन्मुख बनाने की अपील की। उन्होंने इसी साल बीते 22 जून को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत को समर्थन देने के लिए क्वाड देशों का धन्यवाद भी किया।

आतंकवाद पर साझा समीक्षा और रणनीति
बैठक में शामिल चारों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दौरान इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित वैश्विक आतंकवाद की ताजा स्थिति पर चर्चा की। उभरते खतरों, नई तकनीकों और आतंकी वित्तपोषण से निपटने के उपायों पर विचार किया और इंडो-पैसिफिक को आतंकवाद से मुक्त और सुरक्षित बनाए रखने पर जोर दिया।  इसके साथ ही, बैठक में शहरी इलाकों में आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन पर एक टेबलटॉप एक्सरसाइज भी की गई, जिसमें विशेषज्ञों ने अपने अनुभव व सर्वोत्तम तरीकों को साझा किया।

Leave a Reply

Next Post

कई राज्यों में शीतलहर, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानों में बढ़ाई ठिठुरन, IMD का अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 दिसंबर 2025। उत्तर भारत के कई हिस्से दिसंबर के शुरुआती दिनों में ही कड़ाके की ठंड, तेज शीतलहर, घने कोहरे की चपेट में आ गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगह पारा शून्य से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल