दुर्घटनाग्रस्त एमक्यू-9बी की जगह नौसेना को मिला दूसरा ड्रोन, 35 घंटे से ज्यादा हवा में रहने में सक्षम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2025। नौसेना को पिछले साल सितंबर में बंगाल की खाड़ी में तकनीकी गड़बड़ी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हुए एमक्यू-9बी सी गार्जियन के बदले में दूसरा ड्रोन मिला है। नौसेना ने एमक्यू-9बी सी गार्जियन ड्रोन को लीज पर अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स से लिया था। आधिकारिक सैन्य सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। नौसेना ने पट्टे पर लिए गए दो एमक्यू-9बी ड्रोनों में से एक को पिछले साल सितंबर के मध्य में तकनीकी खराबी के कारण बंगाल की खाड़ी में गिरा दिया था। सूत्रों ने बताया कि जनरल एटॉमिक्स ने समझौते के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुए ड्रोन के बदले में दूसरा ड्रोन भेजा है। एमक्यू-9बी ड्रोन 35 घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने में सक्षम हैं और चार हेलफायर मिसाइलें और लगभग 450 किलोग्राम बम ले जा सकते हैं। 2020 में नौसेना ने दो एमक्यू-9बी ड्रोन एक साल की अवधि के लिए लीज पर लिए थे। हालांकि, बाद में लीज की अवधि बढ़ा दी गई थी।

पिछले साल अक्तूबर में भारत ने लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए जनरल एटॉमिक्स से लगभग 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के लिए अमेरिका के साथ एक बड़ा सौदा किया था। सूत्रों ने बताया कि प्रीडेटर ड्रोन की आपूर्ति जनवरी 2029 में शुरू होगी। नौसेना को 15 समुद्री गार्जियन ड्रोन मिलेंगे, जबकि वायुसेना और सेना को आठ-आठ स्काई गार्जियन ड्रोन मिलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

'जनता ने अगर नारेबाजी के लिए भेजा है तो यही करिए या सदन चलाइए', बिरला की विपक्षी सांसदों को दो टूक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2025। बजट सत्र के तीसरे दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। वे महाकुंभ में मची भगदड़ की घटना पर सरकार से जवाब की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग