5 साल में  विदेशों में 403 भारतीय छात्रों की मौत, कनाडा में सबसे ज्यादा स्टूडेंटस ने गंवाई जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2024। विदेशों में भारतीय छात्रों की मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।अमेरिका में एक हफ्ते में 3  भारतीय छात्रों की मौत ने  देश को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार अमेरिका में एक महीने में चार भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। इस बीच शुक्रवार को लोकसभा में  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने  ने विदेश में भारतीय छात्रों की मौत के आंकड़े संसद में रखे। जयशंकर ने  बताया कि 2018 के बाद से अब तक विदेश में 400 से ज्यादा भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है और सबसे ज्यादा मौतें कनाडा में हुई है। जयशंकर ने बताया कि विदेश में भारतीय छात्रों का वेलफेयर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के पास मौजूद जानकारी के मुताबिक, 2018 से अब तक विदेश में 403 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है और  ये मौतें अलग-अलग कारणों से हुई है।  कुछ मौतें प्राकृतिक थीं तो कुछ की किसी हादसे में मौत हो गई ।

जयशकंर ने बताया कि विदेशों में भारतीय मिशन भारतीय छात्रों के सामने आने वाले किसी भी मुद्दे पर प्राथमिकता के आधार पर प्रतिक्रिया देते हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें कनाडा और ब्रिटेन में हुई य़. 2018 से अब तक कनाडा में 91 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है । इसके बाद ब्रिटेन में 48, रूस में 40, अमेरिका में 36, ऑस्ट्रेलिया में 35, यूक्रेन में 21 और जर्मनी में 20 छात्रों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, साइप्रस में 14 भारतीय छात्रों की मौत हुई है वहीं, फिलिपींस और इटली में 10-10, जबकि कतर, चीन और किर्गिस्तान में 9-9 भारतीय छात्रों की जान गई है ।

Leave a Reply

Next Post

मालदीव से 10 मई तक लौट आएगी भारतीय सेना, दोनों देश के बीच बनी सहमति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2024। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस द्वीपीय देश में तीन विमानन प्लेटफॉर्म में अपने सैन्यकर्मियों को बदलेगा और इस प्रक्रिया का पहला चरण 10 मार्च तक पूरा किया जाएगा। मालदीव के विदेश मंत्रालय का यह बयान […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस