किश्तवाड़ जिले के एक गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 से 3 लोग थे सवार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 04 मई 2023। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, आज किश्तवाड़ जिले के एक गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हेलिकॉप्टर में 2 से 3 लोग सवार थे। हादसे में पायलट के घायल होने की खबर लेकिन सुरक्षित बताया जा रहा है। सेना के अधिकारी के मुताबिक, पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं। दुर्घटना में हताहत होने वालों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना मारवाह इलाके में हुई। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान चल रहा है, विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ में बीते दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। सेना के तीन अधिकारी हेलिकॉप्टर पर जा रहे थे, यहीं पर हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। वहीं हादसे के बाद रेस्क्यू की टीमों को रवाना कर दिया गया है, सेना का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर किश्तवाड़ जिले में क्रैश हुआ है, जोकि चिनाब नदी में गिर गया। बताया जा रहा कि इस हेलिकॉप्टर में दो पायलट और एक कमांडिंग अफसर सवार थे। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कमांडिंग ऑफिसर पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

चक्रवात तूफान का नाम होगा 'मोचा', 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं...9 मई को देगा दस्तक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 04 मई 2023। बंगाल की खाड़ी में नौ मई के आसपास एक ग्रीष्मकालीन चक्रवात आने का अनुमान है, हालांकि इसके मार्ग और तीव्रता के बारे में अभी आकलन नहीं किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को यह जानकारी दी। चक्रवात […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह