शराब घोटाले मामले को लेकर झारखंड में ईडी की 32 जगहों पर छापेमारी, वित्त मंत्री के बेटे के घर पर भी रेड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 23 अगस्त 2023। झारखंड में शराब घोटाले मामले में ईडी की टीम ने आज सुबह रांची, देवघर और दुमका गोड्डा सहित राज्य के 32 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के कारोबार में कथित रूप से शामिल मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव के ठिकाने पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है।

मंत्री के बेटे का पैसा शराब कारोबारी के कारोबार में लगा हुआ है और इसे लेकर ही ईडी मंत्री के बेटे के ठिकानें पर छापेमारी कर रही है। रांची में कुल 7 जगहों पर ईडी रेड कर रही है। जामताड़ा में भी छापेमारी चल रही है। वहीं देवघर में कुल 8 जगहों पर छापेमारी की सूचना है। दुमका में शराब व्यवसायी योगेंद्र तिवारी के कार्यालय, उनके करीबियों और उनके परिजनों के ठिकाने पर छापेमारी जारी है। दुमका शहर में अलग-अलग पांच जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है, जिसमें टाटा शोरूम चौक स्थित तनिष्क शोरूम, तिवारी ऑटोमोबाइल, कुम्हारपाड़ा स्थित पप्पू शर्मा और कुम्हार पाड़ा स्थित ठेका बाबा मंदिर के नजदीक अनिल सिंह के घर पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

वहीं तनिष्क शोरूम और तिवारी ऑटोमोबाइल शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के करीबी का बताया जा रहा है, जबकि शेष दोनों पप्पू शर्मा और अनिल सिंह शराब कारोबारी के कर्मी हैं। इसके अतिरिक्त गिलान पाड़ा स्थित कार्यालय में भी छापेमारी की सूचना है।

Leave a Reply

Next Post

चांद पर भारत आज रचेगा इतिहास...सफल लैंडिंग के लिए कछुए की चाल चलेगा चंद्रयान-3

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अगस्त 2023। हर गुजरते पल के साथ बढ़ती उम्मीदों और उत्साह के बीच भारत आज चांद पर नया इतिहास रचने को तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है और बुधवार की शाम चांद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं