अब ऐसा दिखता है ‘गदर’ के सनी देओल का बेटा, उत्कर्ष शर्मा सीक्वल में आएगा नजर!

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सनी देओल , अमीषा पटेल की साल 2001 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ बॉलिवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है। अब ‘गदर’ के सीक्वल पर चर्चा तेज हो गई है। इसी फिल्म के साथ ‘गदर’ में नजर आए बच्चे उत्कर्ष शर्मा की भी जमकर चर्चा हो रही है। फैन्स ये जानना चाहते है कि, आखिर अब उत्कर्ष कितना बड़ा हो गया है और इन दिनों वो क्या कर रहा है। तो आइए आपको बताते है उत्कर्ष के बारे में। 

फिल्म ‘गदर’ में सनी देओल तारा सिंह के किरदार में थे और उत्कर्ष उनके बेटे चरणजीत की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में 7 साल के छोटे से उत्कर्ष के क्यूटनेस ने दर्शकों का दिल खूब जीता था।

बता दे कि फिल्म में 7 साल के दिखने वाले उत्कर्ष अब 26 साल के हो गये हैं। उनका जन्म 22 मई 1994 में हुआ था। फिल्म का एंग्री किड अब एक हैंडसम हंक बन चुका है। उत्कर्ष इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते है और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस से जुड़े रहते है। 

उनकी इंस्टाग्राम की इन तस्वीरों को देख ये कहना मुश्किल ही होगा कि ये वहीं छोटा सा बच्चा है जिसने अपने किरदार से लोगों के दिलों में खास पहचान बनायी थी। बचपन में बेहद क्यूट दिखने वाले उत्कर्ष आज बहुत हैंडसम हो चुके हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नही है।

बता दे कि, उत्कर्ष फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। अनिल ने ही साल 2001 में गदर फिल्म का निर्देशन किया था। अनिल शर्मा ने भले ही फिल्म गदर से अपने बेटे को बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट लांच कर लिया था।  मगर अनिल उत्कर्ष को पहले कायदे से पढ़ाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने मुंबई से स्कूलिंग करने के बाद उत्कर्ष को कैलिफोर्निया भेज दिया जहां से उत्कर्ष ने सिनेमा की पढ़ाई की है। उसके बाद उत्कर्ष ने न्यूयॉर्क के ‘ली स्टार्सबर्ग थियेटर एंड फ़िल्म इंस्टीट्यूट’ से भी एक्टिंग और फ़िल्ममेकिंग में डिग्री ली है। न्यूयॉर्क में चार साल पढ़ाई करने के बाद जब उत्कर्ष लौटे, तब उनके पिता ने तय किया कि वो उत्कर्ष को लॉन्च करेंगे।

वही उत्कर्ष साल 2018 में फिल्म “जीनियस” में बतौर एक्टर नजर आए , जिसे उनके पिता ने ही डायरेक्ट किया था। हालांकि ये  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

बीते समय में कुछ खबरें सामने आयी कि गदर का सीक्वल बन सकता है। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा कि वो इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही ये खबर भी सामने आई थी कि, गदर के सीक्वल में उत्कर्ष को भी देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार वार्षिक मलेरिया परजीवी दर हुई सब से कम-एपीआई दर पहुँचा 1.17, राज्य गठन से अब तक का सबसे कम दर

शेयर करेवर्ष 2005 में प्रदेश में सालाना प्रति एक हजार की आबादी में 8 लोग मिलते थे मलेरिया पीड़ित, अब मिल रहे हैं औसतन केवल 1.17 व्यक्ति मलेरिया मुक्त बस्तर और मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का असर, मलेरिया पीड़ितों की संख्या तेजी से घट रही इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 […]

You May Like

'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम....|....पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार