मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 30 लाख कर्मचारियों को मिलेगा ‘दिवाली बोनस’

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2020। मोदी सरकार ने नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। 30 लाख कर्मचारियों को 3737 करोड़ का बोनस मिलेगा.  मोदी कैबिनेट की बैठक में आज मुहर लगाई गई। इन कर्मचारियों को बोनस डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए तुरंत दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि दशहरे या दुर्गा पूजा से पहले ही 30 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों के खाते में 3737 करोड़ रुपये के बोनस का भुगतान किया जाएगा ।

राजकोषीय खजाने पर पड़ेगा 3,737 करोड़ रुपये का बोझ

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इससे राजकोषीय खजाने पर 3,737 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस 30 लाख कर्मचारियों के खाते में केंद्र सरकार दशहरे या दुर्गा पूजा से पहले ही बोनस का भुगतान शुरू करेगी।

केंद्रीय कैबिनेट जम्मू कश्मीर को लेकर भी एक बड़ा निर्णय लिया

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि जम्मू कश्मीर को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि, “जनकल्याण के अनेक कानून भारत में होकर भी जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होते थे। आज उस निर्णय पर मुहर लगी और अब जिला विकास परिषद के सीधे चुनाव होकर जनप्रतिनिधियों के हाथ में सत्ता आएगी।” जावड़ेकर ने कहा, “ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत और अब जिला पंचायत, ऐसी त्रिस्तरीय रचना जो पंचायत राज के कानून में निहित है वो अब कश्मीर में भी लागू होगी।”

Leave a Reply

Next Post

महिला आयोग की अध्यक्ष ने की प्रकरणों की सुनवाई : पक्षकारों से बयान लेकर सुना उनका कथन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 अक्टूबर 2020। महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने दुर्ग जिले में महिला उत्पीड़ित से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने पक्षकारों से प्रकरण के सम्बंध में उनके कथन को सुना। श्रीमती नायक ने सुनवाई के दौरान आवेदक के साथ अनावेदक से […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ