ये कैसी लापरवाही! एक ही सिरिंज से लगा दिया 39 छात्रों को कोरोना रोधी टीका, एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सागर 28 जुलाई 2022। मध्यप्रदेश के सागर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां एक ही सिरिंज से स्कूल के 39 बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाने का मामला सामने आया है। बच्चों के माता पिता के इस मामले की शिकायत करने के बाद पूरा माजरा सामने आया। 

दरअसल जिले के जैन हायर सेंकेंडरी स्कूल में बुधवार को स्कूली छात्रों के लिए महाटीकाकरण अभियान के तहत कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ अभिभावकों ने वैक्सीनेटर को एक ही सिरिंज से सभी बच्चों को टीका लगाते हुए देखा, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जिला अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में एक मेगा टीकाकरण अभियान के दौरान लापरवाही उजागर हुई है, जिसके बाद जितेंद्र अहिरवार के रूप में पहचाने जाने वाले वैक्सीनेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी ने  बताया कि टीकाकरण कराने वाले 15 साल और उससे अधिक उम्र के 39 बच्चे नौवीं से 12वीं कक्षा के थे। 

अभिभावकों के विरोध के बाद सागर के प्रभारी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने मामले की जांच के लिए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ डीके गोस्वामी को भेजा। अधिकारी ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने गोस्वामी को बताया कि टीका लगाने वाले ने कथित तौर पर एक ही सिरिंज का इस्तेमाल 39 बच्चों को टीका लगाने के लिए किया था। अभिभावकों के विरोध के बाद अहिरवार मौके से फरार हो गया, सीएमएचओ ने जब स्कूल का निरीक्षण किया तो वह नहीं मिला। आरोपी ने फिलहाल अपना फोन बंद कर लिया है।

गोपाल गंज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अहिरवार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाली लापरवाही या लापरवाही से) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

वहीं, कलेक्टर सिंघल ने बताया कि सीएमएचओ की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने संभागीय आयुक्त को विभागीय जांच कर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राकेश रोशन के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी 39 बच्चों की जांच की। सीएमएचओ डॉ. डीके गोस्वामी ने कहा कि उनमें से 19 की रिपोर्ट सामान्य पाई गई और शेष बच्चों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के बाद पटरी पर लौट रही भारतीय रेलवे, छह माह में तत्काल से कमाए 577 करोड़ रुपये

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जुलाई 2022 । कोरोना काल के बाद भारतीय रेलवे फिर से पटरी पर आती हुई नजर आ रही है। रेलवे ने तत्काल प्रीमियम से पिछले छह माह में 577 करोड़ रुपये की कमाई की है। कोरोना से पहले इस मद से रेलवे […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही