ईरान का अर्जेंटीना पर पलटवार: आईआरजीसी पर बैन का तेहरान ने लिया बदला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तेहरान/ब्यूनस आयर्स, 11 नवंबर 2026। अर्जेंटीना ने ईरानी सेना की शाखा ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (आईआरजीसी) को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। महीनों बाद ईरान ने इसका जवाब दिया है। तेहरान ने अर्जेंटीना की नौसेना और वायु सेना को “आतंकवादी संगठन” घोषित कर दिया है। बुधवार को अपने प्रवक्ता के टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान में, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘अर्जेंटीना ने अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन किया है’। मंत्रालय के अनुसार ईरान के ‘आधिकारिक सशस्त्र बलों के मुख्य स्तंभों में से एक आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन करार देकर अर्जेंटीना ने एक शत्रुतापूर्ण कदम उठाया है।

मंत्रालय ने कहा कि वह ‘जैसे को तैसा’ के सिद्धांत और 2019 के एक ईरानी कानून के तहत यह कदम उठा रहा है। इस कानून के अनुसार, जो देश आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन मानने वाले अमेरिका के फैसले का समर्थन करते हैं या उसे मानते हैं, उनके खिलाफ ईरान को जवाबी कार्रवाई करनी होगी।

बयान में कहा गया है, ‘यह स्पष्ट है कि इस मामले से निकलने वाले सभी परिणामों की जिम्मेदारी अर्जेंटीना सरकार की होगी।’ अर्जेंटीना ने मार्च के आखिर में आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन घोषित किया था, जिस कदम की इस्राइल  के विदेश मंत्री गिदोन सार ने तुरंत तारीफ की। ब्यूनस आयर्स ने इस फैसले को आईआरजीसी द्वारा हिजबुल्लाह को दिए जा रहे समर्थन से जोड़ा है। अर्जेंटीना का आरोप है कि 1994 में ब्यूनस आयर्स स्थित एएमआईए यहूदी सामुदायिक केंद्र पर हुए बम धमाके के पीछे हिजबुल्लाह का हाथ था, जिसमें 85 लोग मारे गए थे। उस समय, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह फैसला अमेरिका और इस्राइल की सरकारों के उकसावे पर लिया गया है। ईरान ने इसे एक रणनीतिक गलती और ईरानी राष्ट्र का अक्षम्य अपमान करार दिया था।

आईआरजीसी एक एलीट मिलिट्री फोर्स है जिसका मकसद ईरान में शिया मुस्लिम मौलवियों के शासन की रक्षा करना है। यह ईरान की इकॉनमी के बड़े हिस्से को कंट्रोल करता है। आईआरजीसी और हिजबुल्लाह दोनों को अमेरिका और कुछ दूसरे देशों ने पहले ही आतंकवादी ग्रुप घोषित कर दिया है। मार्च 2026 में ही अर्जेंटीना की सरकार ने मेक्सिको के जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल को भी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। इसे अमेरिका के साथ उनकी नजदीकी का परिणाम बताया गया था।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया का दावा: ‘मोदी सरकार के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन, सत्ता का पतन तय’

शेयर करेकिताब में आरएसएस पर साधा निशाना इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 11 नवंबर 2026। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का कहना है कि मोदी सरकार के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह सत्ता ज्यादा दिन तक टिकने वाली नहीं है। […]

You May Like

'भाजपा नेता खुले मन से पढ़ें सोनिया की किताब'....|....सोनिया का दावा: ‘मोदी सरकार के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन, सत्ता का पतन तय’....|....ईरान का अर्जेंटीना पर पलटवार: आईआरजीसी पर बैन का तेहरान ने लिया बदला....|....नासिक के एक परिवार में तीन की मौत से पसरा मातम....|....ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान