नासिक के एक परिवार में तीन की मौत से पसरा मातम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नासिक, महाराष्ट्र, 11 नवंबर 2026। महाराष्ट्र के नासिक जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बांध में नहाने के दौरान एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तीनों बांध की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों त्र्यंबकेश्वर तालुका के अंजनेरी शिवर इलाके में बेजे बांध के पास रहने वाले एक रिश्तेदार के घर आए थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वे बांध में नहाने के लिए गए। इस दौरान उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और तीनों डूब गए।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने बचाव एजेंसियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। काफी प्रयास के बाद तीनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। त्र्यंबकेश्वर प्रशासन के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी दी।

प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुरेश नामदेव भोर (42) और उनकी दो बेटियों ज्योति सुरेश भोर (10) और हर्षदा सुरेश भोर (7) के रूप में हुई है। तीनों जिले के इगतपुरी तालुका स्थित वाघेरे गांव के निवासी थे। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Next Post

ईरान का अर्जेंटीना पर पलटवार: आईआरजीसी पर बैन का तेहरान ने लिया बदला

शेयर करेअब उसकी सेना को ही आतंकी बताया इंडिया रिपोर्टर लाइव तेहरान/ब्यूनस आयर्स, 11 नवंबर 2026। अर्जेंटीना ने ईरानी सेना की शाखा ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (आईआरजीसी) को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। महीनों बाद ईरान ने इसका जवाब दिया है। तेहरान ने अर्जेंटीना की नौसेना और वायु सेना को “आतंकवादी […]

You May Like

'भाजपा नेता खुले मन से पढ़ें सोनिया की किताब'....|....सोनिया का दावा: ‘मोदी सरकार के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन, सत्ता का पतन तय’....|....ईरान का अर्जेंटीना पर पलटवार: आईआरजीसी पर बैन का तेहरान ने लिया बदला....|....नासिक के एक परिवार में तीन की मौत से पसरा मातम....|....ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान