इंद्रावती भवन में भी मास्क लगाना जरूरी, नहीं लगाने पर 500 रूपए जुर्माना

indiareporterlive
शेयर करे

होली मिलन एवं रंग-गुलाल खेलना प्रतिबंधित, नोडल अधिकारी ने जारी किया आदेश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 27 मार्च 2021। राज्य शासन के नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन में सभी के लिए मास्क लगाना और शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। इंद्रावती भवन के नोडल अधिकारी डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने आदेश जारी कर वहां होली मिलन और रंग-गुलाल खेलना पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। इंद्रावती परिसर में बिना मास्क के पाए जाने पर 500 रूपए का अर्थदंड वसूला जाएगा। अर्थदंड अधिरोपित करने के लिए नोडल अधिकारी द्वारा इंद्रावती भवन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों, पशु चिकित्सा सेवा संचालनालय के अपर संचालक डॉ. के.के. ध्रुव, स्वास्थ्य सेवा संचालनालय के उप संचालक डॉ. के.सी. उरांव और मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर संतोष भारती को प्राधिकृत किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

आनेवाले सिलेब्रिटी कुकिंग शो में एक साथ काम करते नजर आएंगे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स है जो काफी वक्त से अपने प्यार को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। ऐसी ही एक जोड़ी है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की । लेकिन अब ये जोड़ी सिर्फ ऑफ स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑन स्क्रीन भी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां