पाकिस्तान में आंतकियों का साया गहराया, एक दिन में चार जगह हुए बम विस्फोट; दो सैनिकों समेत नौ की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 23 नवंबर 2023। आजकल पाकिस्तान में आंतकी घटनाओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है। आए दिन देश के किसी न किसी हिस्से में आतंकी हमला होने की खबर आ ही जाती है। अब पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाकों में चार अलग-अलग आतंकी घटनाओं की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन हमलों में दो सैनिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान, दक्षिणी वजीरिस्तान और बाजौर कबायली जिलों में बुधवार को बम विस्फोट की घटनाएं हुई हैं। 

यह हुए हादसे
1. उत्तरी वजीरिस्तान जिले के रजमक इलाके में सुरक्षा बलों के एक काफिले पर आतंकवादियों के हमले में दो सैनिक मारे गए।

2. दक्षिण वजीरिस्तान जिले के वाना में एक दुकान में हुए बम विस्फोट में बुजुर्ग असलम नूर, उनके दो बेटों और एक स्थानीय दुकानदार की मौत हो गई।

3. बाजौर कबायली जिले में दो अलग-अलग विस्फोट हुए। पहला बम विस्फोट एक कार में हुआ, इसमें दो सामाजिक कार्यकर्ताओं की जान चली गई। दूसरा हमला मामोंड तहसील के दामदोला में सड़क किनारे हुआ। इस बम विस्फोट में जेयूआईएफ के नेता अमीर उल इस्लाम के पिता सत्तार खान उस्ताद की मौत हो गई।

आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि हुई
हाल के महीनों में पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि हुई है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य आतंकवादी संगठनों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और अक्सर नागरिक भी उनके निशाने पर आ जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

दूध में इस ड्राई फ्रूट को मिलाकर खाने से कमजोर हड्डियां होंगी मजबूत और हाई ब्लड शुगर भी रहेगा कंट्रोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 23 नवंबर 2023। मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन लोग व्रत में फलहारी के रूप में करते हैं. मखाने की कोई खीर बनाकर खाता है दूध के साथ तो कोई इसे भूनकर स्नैक्स के रूप में खाता है. उपवास में लोग इसको […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़