छत्तीसगढ़ में भाजपा तीन चौथाई बहुमत से हार गयी -शैलेश नितिन त्रिवेदी

indiareporterlive
शेयर करे

सियाराम साहू को तो नैतिकता के आधार पर ही त्यागपत्र दे देना चाहिये था 

वैसे भी सियाराम साहू की दूसरी बार नियुक्ति का आदेश 3 साल के लिये नहीं आगामी आदेश तक ही था

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/18 जुलाई 2020। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश में उनकी सरकार चली गई है। सियाराम साहू की नियुक्ति भाजपा शासन में हुई थी। उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। उन्होने पूछा है कि भाजपा की नजर में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग कानून है क्या? कमलनाथ सरकार द्वारा महिला आयोग की अध्यक्ष बनाई गई शोभा झा को जब शिवराज सिंह चौहान की सरकार में हटा दिया गया तो वह सही है और यहां पर भाजपा की रमन सिंह सरकार द्वारा नियुक्त अध्यक्ष सियाराम साहू का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी नियुक्ति आगामी आदेश तक बढ़ाई गयी। उनके स्थान पर कांग्रेस की तीन चौथाई बहुमत से निर्वाचित सरकार ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है तो इस पर भाजपा राजनीति कर रही है।  

भाजपा के दोहरे आचरण पर तीखी टिप्पणी करते हुये प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जिस भाजपा की मध्यप्रदेश की सरकार ने हाल ही में नियुक्त की गयी प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा झा को पद से हटा दिया। एक संवैधानिक पद में उसी पार्टी के ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जो अपना कार्यकाल पूरा कर चुके है और जिन्हें आगामी आदेश तक एक्टेंशन दिया गया था वो अपने पद से चिपके रहना चाहते है। भाजपा की नेताओं का पदलिप्ता का जीताजागता सबूत है। 

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सियाराम साहू के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का दिनांक 01/07/2015 के आदेश में उन्हें पदभार ग्रहण की तिथी से आगामी 3 वर्ष की अवधि के लिये अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग नियुक्त किया गया था। सियाराम साहू को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का दूसरा आदेश राज्य शासन ने 28/07/2018 को जारी किया था जिसके अंतर्गत सियाराम साहू को 28 जुलाई 20218 से आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। 16 जुलाई 2018 को राज्य शासन के आदेश क्रमांक एफ-13-03/2020/25-1 जारी कर दिया है। अगले आदेश के जारी होने के बावजूद सियाराम साहू पद से चिपके रहना चाहते है जो गलत है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा तीन चौथाई बहुमत से हार गयी इसके बाद तो सियाराम साहू को नैतिकता के आधार पर ही त्यागपत्र दे देना चाहिये था।

भाजपा की इस रवैये की, भाजपा की इस संविधान विरोधी रवैये की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने हरेली हमारा छत्तीसगढ़ का त्योहार है। इस हरेली से हम लोग गोधन न्याय योजना की शुरूआत करने जा रही है। प्रदेश का संगठन की बैठक हुई है। प्रदेश कार्यकारिणी की, जिला अध्यक्षों की। अब पूरे कांग्रेस संगठन के लोग, सारे कार्यकर्ता हर गोठान में, हर दईहान में, हर गांवों में हरेली का आयोजन से जुड़ेंगे। गोधन न्याय योजना की शुरूआत होगी। सबसे बढ़कर ईश्वर की ऐसी कृपा हुई है कि समय पर पानी बरसा है। रोपा-ब्यासी का काम हरेली के पहले निपटने की कगार पर है।

इसे देखते हुये पूरे किसान वर्ग में खुशी का हर्ष का वातावरण है। राज्य सरकार जो मदद पहुंचायी है किसानों को कर्जमाफी किया, 2500 रू. दाम दिया है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की लाभ को पहुंचाया है। इन सारे कारणों से छत्तीसगढ़ में आज किसान खुशहाल है। हरेली की तैयारी में हर किसान जोर-शोर से जुटा है। 

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम हत्या के प्रयास में भाजपा का खुला खेल -मोहन मरकाम

शेयर करे2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने खेला था लोकतंत्र की हत्या का खूनी खेल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर/18 जुलाई 2020। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम हत्या के प्रयासों में भाजपा का खुला खेल जग-जाहिर तो हो ही […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम