हाॅकी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में जौहर दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 18 फरवरी 2021 कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के मार्ग-निर्देशन में जिला स्तरीय चयन ट्रायल हाॅकी, एथलेटिक्स, आर्चरी का आयोजन किया जाना है। खेलों इंडिया के तहत् खेलों इंडिया सेंटर आॅफ एक्सीलेंस रायपुर व बिलासपुर में प्रारंभ किया जा रहा है। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी उक्त विधाओं में चयन परीक्षण के उपरान्त सूची में स्थान पा सकते हैं।

इस तारतम्य में आज अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना ने चयन समिति की आवश्यक बैठक लेकर निष्पक्ष चयन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने ने कहा कि 23 फरवरी सायं 05 बजे तक समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं खेल संघों के माध्यम से 09 से 17 वर्ष आयु वर्ग के जिले में अध्ययनरत अथवा जिले के स्थानीय निवासी खिलाड़ियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन, स्वप्रमाणित रंगीन फोटो चस्पाकर, स्व-हस्ताक्षरित सहपत्रों सहित कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, जिला खेल परिसर बिलासपुर में जमा किए जा सकेंगे। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। प्रतिभागियों के आयु की गणना 01 अप्रैल 2021 की स्थिति में की जायेगी।

अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि तीरंदाजी 25 एवं 26 फरवरी, हाॅकी 27 फरवरी एवं एथलेटिक्स 27 एवं 28 फरवरी को राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया जा रहा है। खिलाड़ियों की हाॅकी में अधिकतम 10 बालक 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बाल 12 बालिका एवं तीरंदाजी में 6 बालक 6 बालिका का चयन राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल के लिये किया जायेगा।

गौरतलब है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलों इंडिया योजना के तहत् खेलों इण्डिया सेंटर आॅफ एक्सीलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेंटर एक आवासीय खेल अकादमी होगी, जिसमें हाॅकी, एथलेटिक्स व तीरंदाजी के बालक-बालिकाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय ख्ेाल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हाॅकी, एथलेटिक्स व तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

रायपुर व बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक, बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा, उन्हें आवास, भोजन शैक्षणिक व्यय, खेल, परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। रायपुर व बिलासपुर की अकादमी में प्रवेश के लिए 9 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं जो हाॅकी एथलेटिक्स तीरंदाजी में रूचि रखते हैं एवं बिलासपुर या रायपुर में नियमित रूप से रहकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।  

Leave a Reply

Next Post

राजनीतिक प्रकरणों की वापसी प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश : मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक आयोजित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 फरवरी 2021। राजनीतिक प्रकरणों की वापसी को लेकर आज गृह एवं लोक निर्माण मंत्री के रायपुर सिविल लाइन स्थित आवास कार्यालय में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गई। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता और सदस्य नगरीय […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं