अब नहीं बेच सकेंगे श्वान या पक्षी बिना अनुमति के

indiareporterlive
शेयर करे

अपंजीकृत पेटशाॅप के विरूद्ध होगी कार्यवाही

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 6 जून 2020। शहर में संचालित डाॅग ब्रीडिंग सेंटर व पेट शाॅप का संचालन राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड में पंजीयन उपरांत ही किया जा सकेगा। अपंजीकृत संस्थाओं के विरूद्ध पशु कू्ररता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जायेगी।
सचिव, जीव जंतु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार ने प्रदेशों को अपंजीकृत डाॅग ब्रीडिंग सेंटर व पेट शाॅप खोलने की अनुमति न देने के संबंध मंे विभागाध्यक्ष को पत्र लिखा है। जिसके तहत सचिव, कृषि विकास ने सभी जिला कलेक्टर को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। जारी निर्देश के तहत लाॅकडाउन के बाद अपंजीकृत डाॅग ब्रीडिंग सेंटर व पेट शाॅप के विरूद्ध पुलिस प्रशासन व पशुधन विकास विभाग का संयुक्त दल कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग बिलासपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पशु कू्ररता निवारण अधिनियम 1960 अंतर्गत बनाए गये डाॅग ब्रीडिंग एण्ड मार्केटिंग रूल 2017, केयर एण्ड मेन्टेनेंस आॅफ एनिमल रूल 2017 तथा पेट शाॅप रूल्स 2018 प्रभावशील है। पेट शाॅप रूल्स 2018 के अनुसार पेट शाॅप का छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड में पंजीयन अनिवार्य है। इस प्रकार के संस्थानों में कई प्रजाति के पशु पक्षी रखे जाते हैं, जिनके उचित रखरखाव व जूनोटिक बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिये इनका पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है। पंजीयन का अधिकार जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला पशु कू्ररता निवारण समिति को है।
पंजीयन हेतु कार्यालय संयुक्त पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर में कार्यालयीन दिवस में समय प्रातः 11 बजे से  दोपहर 1 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

कबीरधाम जिले में 42 कोरोना के नए मरीज मिले

शेयर करेसंक्रमित व्यक्तियों में 2 स्वास्थ्य विभाग के लेब टेक्नीशियन और आरएमए शामिल, 40 प्रवासी श्रमिक, 06 बच्चे भी शामिल सभी को बेहतर उपचार के लिए रायपुर एम्स और राजनांदगांव कोविड हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी इंडिया रिपोर्टर लाइव कवर्धा, 07 जून 2020 कबीरधाम जिले में 42 , कोरोना कोविड-19 […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक