रायपुर : गढ़कलेवा में दिखेगी बांस शिल्प की छटा : हस्तशिल्प विकास बोर्ड ने लांच की नए फर्नीचर की श्रृंखला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 अक्टूबर 2020। गढ़कलेवा को नया लुक देने के लिए हस्तशिल्प विकास बोर्ड ने बांस शिल्प पर आधारित फर्नीचर की नई श्रंृखला लांच की है। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक परिवेश और साज सज्जा से जिलों में प्रांरभ हो रहे इन केन्द्रों में आकर्षण और भी बढ़ जाएगा।

नई सरकार के गठन के बाद छत्तीसगढ़ के लोक कला और संस्कृति को जहां बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय में गढ़कलेवा खोलने की पहल की गई है। छत्तीसगढी व्यंजन का लुत्फ न केवल युवा पीढ़ी बल्कि पुरानी पीढ़ी के लोग ले रहे हैं। इन दिनों दोनों ही पीढि़यों को इन केन्द्रों में देखा जा सकता है। 

हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा इन केन्द्रों को आकर्षक और छत्तीसगढ़ी परम्परा के अनुरूप बांस शिल्प फर्नीचर की नई श्रंृखला जारी की गई है। ये फर्नीचर शुरूआत में केवल गढ़कलेवा के लिए तैयार किए जा रहे हैं बाद में लोगों की मांग के अनुरूप इसे बिक्री के लिए तैयार किया जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि अब गढ़कलेवा में बांस शिल्प के इन आकर्षक फर्नीचर पर बैठकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। ये फर्नीचर न केवल आरामदेह हैं बल्कि आकर्षक भी हैं। उन्होंने बताया कि आंकाक्षी जिले नारायणपुर के बांस शिल्प सामान्य सुविधा केन्द्र में इन फर्नीचरों को तैयार किया जा रहा है। 

बांस शिल्प के लोकप्रिय होने से बांस के कारीगरों को नियमित रूप से रोजगार मिलेगा। इसके अलावा उन्हें अपने शिल्प को निखारने तथा अन्य आकर्षक सजावटी वस्तुएं बनाने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा। हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा गढ़कलेवा के फर्नीचरों की विशेष डिजाइन तैयार की गई है। इन फर्नीचरों में आकर्षक पालिश की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इन फर्नीचरों को तैयार करने के लिए स्थानीय बंसोड़ों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मैसूर यूनिवर्सिटी के 100वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - हमारे यहां शिक्षा और दीक्षा, युवा जीवन के दो अहम पड़ाव माने जाते हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 अक्टूबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे यहां शिक्षा और दीक्षा, युवा जीवन के दो अहम पड़ाव माने जाते हैं। उन्होंने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल