राजधानी में आधी रात पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में बलवा, तीन लोग गंभीर

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर: राजधानी रायपुर के जलविहार कॉलोनी में देर रात पटखा फोड़ने को लेकर बलवा हो गया। इस घटना में 3 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। आधी रात बलवा की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना अंतर्गत देवार डेरा जवाहर नगर और उडिया बस्ती के लोगों में देर रात पटाखा नहीं फोडने की बात पर विवाद हो गया। कुछ ही देर में ये विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे को मरने—मारने पर उतारू हो गए।

दोनों बस्ती के लोग आधी रात को आमने सामने आ गये और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडों समेत धारदार हथियारों से हमला कर मारपीट हुई। इस घटना में उडिया बस्ती में रहने वाले 3 बाप बेटों को गंभीर चोटे आई हैं।

सूचना के मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी समेत अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं, अज्ञात आरोपी मौके से भाग चुके थे। फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस ने बलवा, मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तालाश में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

दीवाली में पिछले साल की अपेक्षा कम हुआ वायु और ध्वनि प्रदूषण, पर्यावरण मंडल ने जारी आंकड़े

शेयर करेरायपुर: राजधानी रायपुर और भिलाई में दीपावली के दौरान इस बार पिछली बार की अपेक्षा वायु और ध्वनि प्रदूषण कम हुआ है। पिछले साल की अपेक्षा वायु प्रदूषण रायपुर में 7.4% और भिलाई में 9% कम पाया गया है। ताजा छग आंकड़े छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल ने जारी किए हैं। बता […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल