तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने ‘अरनमनई 4’ के गाने ‘अचाचो’ में तापमान बढ़ाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 16 अप्रैल 2024। पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया और वर्सेटाइल पावरहाउस एक्ट्रेस राशि खन्ना की आगामी फिल्म ‘अरनमलाई 4’ के मेकर्स ने हाल ही में ‘अचाचो’, एक प्रमोशनल वीडियो सॉन्ग रिलीज़ किया है। एक्ट्रेसेस को इस फुट टैपिंग, अपबीट नंबर पर कुछ सेंसुअल मूव्स करते हुए देखा जा सकता है। तमन्ना, जिन्होंने ‘जेलर’ के ‘कावाला’ गाने से दर्शकों का दिल जीता है, ने अपने ओम्फ फैक्टर के साथ ‘अचाचो’ को अपने शानदार डांस स्टेप्स से एक लवेल ऊंचा उठाया है और इस एनरजेटिक ट्रैक में अपनी हॉटनेस का तड़का लगाया है। दूसरी ओर, राशी इस गाने में अपने सिग्नेचर ग्रेसफुल मूव्स जोड़ती हैं और ग्लैमर का तड़का लगाती है। ‘अचाचो’ फैंस को फिल्म की एक झलक भी देता है और यह भी बताता है कि वे इस हॉरर-कॉमेडी मनोरंजक फिल्म से क्या उम्मीद कर सकते हैं। जल्द ही एक चार्टबस्टर बनने जा रहा ‘अचाचो’ हिपहॉप तमिझा द्वारा रचित है, जिसमें प्रतिभाशाली खरेस्मा रविचंद्रन ने अपनी आवाज दी है। गाने को विग्नेश श्रीकांत ने लिखा है और कोरियोग्राफ बृंदा मास्टर ने किया है।

तमन्ना और राशि के अलावा, ‘अरनमनई 4’ में सुंदर सी, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और कोवई सरला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। करियर के मोर्चे पर, तमन्ना के पास निखिल आडवाणी की ‘वेदा’ और हिंदी में नीरज पांडे की आगामी फिल्म और तेलुगु में ‘ओडेला 2’ है। जबकि राशि, जिन्होंने हाल ही में ‘योद्धा’ में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता, हिंदी में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘टीएमई’ में विक्रांत मैसी के साथ दिखाई देंगी। जबकि, उनके पास पाइपलाइन में तेलुगु फिल्म ‘तेलुसु कड़ा’ भी शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की सरकार बनने पर महिला, युवा, किसान, मजदूर सभी का भला होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर/15 अप्रैल 2024। कांग्रेस की सरकार बनने पर महिला, युवा, किसान, मजदूर सभी का भला होगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की न्याय गारंटी में देश के सभी वर्गों पर केंद्रित है। कांग्रेस हर महिला को 8333 रू. […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान