अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर

Indiareporter Live
शेयर करे

लगातार बारिश से कबीरधाम में बिगड़े हालात

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कबीरधाम, 22 जुलाई 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बीते 24 घंटे से जारी बारिश के चलते वनांचल क्षेत्र के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित बोड़ला ब्लॉक का रेंगाखार जंगल तहसील क्षेत्र है, जहां अडवार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से रेंगाखार–अडवार मार्ग पर बना रपटा पूरी तरह पानी में डूब गया है। इसके बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

आज बुधवार को रपटा जलमग्न होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जरूरी काम से नदी पार करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरे गांवों और मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र नजदीकी रास्ता है। वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण उन्हें खतरा उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अडवार नदी पर पुल निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।इधर, लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

एक जून से अब तक 240.6 मिमी औसत वर्षा
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से 21 जुलाई तक 240.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 382.6 मिमी वर्षा पिपरिया तहसील में हुई, जबकि कुकदूर में 350.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कवर्धा में 241.5 मिमी, बोड़ला में 227.3 मिमी, रेंगाखार में 197.0 मिमी, सहसपुर लोहारा में 182.6 मिमी, पंडरिया में 179.7 मिमी और सबसे कम 163.5 मिमी वर्षा कुंडा तहसील में दर्ज की गई।

Leave a Reply

Next Post

लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें

शेयर करे48 किलो वर्ग में होगा आखिरी टूर्नामेंट इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ग्लासगों में 26 जुलाई को इतिहास रचने उत्तरेंगी। चानू लगातार तीसरे राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण जीतने उतरेंगी, जो उनका लगातार चौथा पदक होगा। […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक