रवि शास्त्री ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन, बोले- इसके बारे में गंभीरता से सोचना होगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2022। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और क्रिकेटर रवि शास्त्री ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की सबसे बड़ी टेंशन के बारे में बात की। खिलाड़ियों की चोट का सिरदर्द कोई नया नहीं है और रवि शास्त्री का मानना है कि अब समय आ गया है कि गंभीरता से इस बारे में विचार किया जाए। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जसप्रीत बुमराह चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं और इसके बाद दीपक चाहर भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। पेस अटैक के नाम पर फिलहाल टीम इंडिया के पास भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल हैं, लेकिन इन दोनों का ही प्रदर्शन अभी अपने चरम पर नहीं है।

मुंबई प्रेस क्लब के मीट द मीडिया प्रोग्राम के दौरान शास्त्री ने कहा, ‘एक कोच के तौर पर यह मेरे लिए सबसे फ्रस्ट्रेटिंग चीज थी, जब आप अपने अहम खिलाड़ियों को चोट के चलते खो देते हो। हम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का दो बार दौरा कर चुके हैं, जब भुवनेश्वर कुमार चोटिल थे। उसके पास बहुत सारे विकेट होते अगर वह उन दौरों पर गया होता। अब आप दीपक चाहर को देखिए। उसने कम ही मैच खेले हैं और वह चोटिल है।

शास्त्री ने आगे कहा, ‘मैं स्टैट्स देख रहा था, बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से पांच ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और वह भी चोटिल है। आज के समय में जितना क्रिकेट खेला जा रहा है। यह बहुत जरूरी हो गया है कि खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट सही ढंग से किया जाए। उन्हें कब आराम दिया जाना चाहिए? इसमें बीसीसीआई के अध्यक्ष का बड़ा रोल हो सकता है। अगर कल को टीम इंडिया के किसी अहम खिलाड़ी को आईपीएल में कुछ मैचों के लिए आराम जरूरी हो, तो उसे यह मिलना चाहिए। इसमें बीसीसीआई अध्यक्ष को फ्रेंचाइजी के साथ बैठना होगा और उन्हें पूरा प्रोसेस समझाना होगा।

Leave a Reply

Next Post

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को मिली Z+ सिक्योरिटी सुरक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 14 अक्टूबर 2022। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को उनके सिक्योरिटी कवर को बढ़ाकर Z+ किया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। इसके साथ ही अब उन्हें पूरे भारत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल