कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए आरोप, हरियाणा में खरीद फरोखत कर सरकार बना रही

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : कांग्रेस ने भाजपा पर हरियाणा में विधायकों की खऱीद फऱोख़्त कर सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव में भाजपा के मंत्रियों और बड़े नेताओं के हारने से साबित हो गया है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं के विशेष समूह की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि चुनाव के बाद भाजपा का दोहरा चेहरा उजागर हो गया है।

उन्होंने बताया कि विशेष समूह की बैठक में सोनिया गांधी के नेतृत्व में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इनमे किसानों, छोटे दुकानदारों और उद्योग जगत के हितों के साथ हो रहे खिलवाड़ जैसे अहम विषय शामिल हैं। सुरजेवाला ने कहा, भाजपा किसानों के हितों की खुली बोली लगा रही है। कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।

हरियाणा में निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा सहित अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से भाजपा के सरकार बनाने की कोशिश के सवाल पर उन्होंने कहा, जब कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री थे तो उस वक्त के, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बयानों को देखिए। उस वक्त भाजपा का क्या रुख था?

सुरजेवाला ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांडा को हटा दिया था। यह भाजपा का दोहरा मापदंड है। चुनाव परिणाम के बारे में उन्होंने कहा हरियाणा ने भाजपा को नकार दिया है। अब खरीद फरोख्त के जरिये सरकार बनाने की कोशिश हो रही है। जबकि खट्टर सरकार के ज्यादातर मंत्री हार गए। उन्हें जनता ने नकार दिया और बहुमत नहीं दिया। भाजपा की सरकार असंवैधानिक और गैरक़ानूनी होगी।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा: नड्डा से मिले पांच निर्दलीय विधायक, भाजपा को समर्थन की पेशकश

शेयर करेहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रभारी अनिल जैन के साथ पांच निर्दलीय विधायकों ने सरकार गठन के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से शुक्रवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपा नेता […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम