कनाडा जाने वालों के लिए बड़ा झटका, सरकार के इस फैसले के बाद अब इन शहरों में वीजा सेवाएं बंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2023। भारत से कनाडा जाने के इच्छुक लोगों को आने वाले दिनों में वीजा संबंधी सेवाओं के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव के बीच कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है। इसके चलते चंडीगढ़, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों से कनाडा के लिए वीजा सेवाएं बंद हो गई हैं यानि अब इन शहरों से कनाडा जाने के लिए लोगों के दिल्ली आना होगा। इनमें सबसे बड़ा झटका पंजाबियों  के लिए भी जो बच्चे या अभिभावक कनाडा जाने चाहते है उन्हें भी दिल्ली जाकर वीजा प्रोसेसिंग करवानी होगी। 

भारत में कनाडा के 62 राजनयिकों में से 41 को हटाया 
गुरुवार को कनाडा के विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि भारत में कनाडा के 62 राजनयिकों में से 41 को हटा दिया गया है. हालांकि, कनाडा के 21 राजनयिक भारत में ही रहेंगे। जॉली ने कहा कि यह फैसला उनकी राजनयिक छूट खोने के खतरे को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कनाडा भारतीय राजनयिकों को ऐसा करने के लिए धमकी नहीं देगा। जॉली ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण, कनाडा को नई दिल्ली को छोड़कर सभी कार्यालयों में व्यक्तिगत राजनयिक सेवाओं को निलंबित करना होगा। 

कनाडा वीजा आवेदनों की प्रोसेसिंग में लगेगा अधिक समय
वहीं, आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने संवाददाताओं से कहा कि वीजा आवेदन केंद्र सामान्य रूप से काम करेंगे क्योंकि वे तीसरे पक्ष द्वारा चलाए जाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि आवेदनों की प्रोसेसिंग में अब अतिरिक्त समय लगेगा। 

उन्होंने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत के फैसले से दोनों देशों में नागरिकों की सेवाओं के स्तर पर असर पड़ेगा। दुर्भाग्य से, हमें चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु में अपने वाणिज्य दूतावासों में सभी व्यक्तिगत सेवाओं पर रोक लगानी होगी।” उन्होंने कहा, “जिन कनाडाई लोगों को कांसुलर सहायता की आवश्यकता है, वे अभी भी दिल्ली में हमारे उच्चायोग का दौरा कर सकते हैं और आप अभी भी फोन और ईमेल के जरिए व्यक्तिगत रूप से ऐसा कर सकते हैं।” 

Leave a Reply

Next Post

आइकॉनिक व्हिस्की ने 1 मिलियन (10 लाख) पेटियों का माइलस्टोन पार किया

शेयर करे अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 अक्टूबर 2023।  एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने पुष्टि की है कि इसका आइकॉनिक व्हिस्की का हालिया लॉन्च सितंबर 2022 में लॉन्च के बाद से अब तक इसके केवल उत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों में ही उपलब्ध होने के बावजूद, सितंबर 2023 […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां