मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड के फेमस डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है। इसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती  करवाया गया है। बताया जा रहा है उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है।  रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं। 

कोरियोग्राफर से मिलने बॉलीवुड के कई स्टार्स कोकिलाबेन अस्पताल में पहुंचे है। धर्मेश, रितेश सिधवानी, अमीर अली सभी उनसे मिलने पहुंचे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल आया गया था।  बताया जा रहा है कि रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

रेमो डिसूजा जाने माने सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर हैं जो बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में हुई थी जिसके बाद साल 2000 में दिल पे मत ले यार फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की।

इसके बाद वो आज तक कई बेहतरीन फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं। उन्हें तहज़ीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ वर्चुअल मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीयन अब 12 दिसम्बर तक

शेयर करेअब तक 57 हजार प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन प्रतिभागी दौड़ते हुए फोटो या वीडियो करेंगे अपलोड इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 11 दिसंबर 2020।  छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं