विश्वकर्मा पूजा के बीच फन फैलाकर बैठा कोबरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 18 सितंबर 2026। जिले के 200 मेगावाट पावर प्लांट की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा के दौरान जहरीला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को फन फैलाए और फुंकार मारते देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और RCRS की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार 200 मेगावाट पावर प्लांट स्थित वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी की नजर वर्कशॉप के अंदर मौजूद कोबरा पर पड़ी। सांप फन फैलाए हुए था। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए पूजा और काम रोकना पड़ा।

सूचना मिलते ही पहुंची रेस्क्यू टीम
कोबरा दिखाई देने के बाद तत्काल वन विभाग और RCRS की टीम को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू से पहले आसपास मौजूद लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी पर किया गया। इसके बाद अविनाश यादव और मानस ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कोबरा को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया।

कोबरा का रेस्क्यू होते ही लौटी रौनक
कोबरा को वर्कशॉप से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम दोबारा शुरू किया गया। वन विभाग और RCRS की टीम ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे स्वयं पकड़ने या मारने की कोशिश करें। सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दें।

Leave a Reply

Next Post

खारुन नदी पार करते समय फिसली बाइक

शेयर करेतेज बहाव में बह गया एक युवक, दूसरा व्यक्ति किसी तरह सुरक्षित बाहर निकला इंडिया रिपोर्टर लाइव दुर्ग-भिलाई, 18 सितंबर 2026। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में खारुन नदी पार करते समय बाइक फिसलने से बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार दो लोग नदी में गिर गए, जिसमें […]

You May Like

पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म....|....भारी भीड़ के बीच बच्चे को परेशान होते देख रुके भाईजान....|....भारतीय खिलाड़ियों के लिए बुक कराने पड़े अतिरिक्त कमरे....|.... छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना....|....'अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते': भाजपा का राहुल पर पलटवार....|....बूचड़खाने ले जाए जा रहे 8 मवेशी पकड़े....|....खारुन नदी पार करते समय फिसली बाइक....|....विश्वकर्मा पूजा के बीच फन फैलाकर बैठा कोबरा....|....48 लाख का मैनेजर बनकर रचाई शादी....|....अमृतसर में एएसआई की हत्या