कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी का नया जलवा, हेली शाह ने किया वोलफॉर्मर का शुभारंभ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 13 अक्टूबर 2026। खूबसूरत, जवां और कसाव वाली त्वचा की चाहत रखने वालों के लिए कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी एक नया विकल्प लेकर आई है। फोटोनेंस ने मुंबई के मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक में ‘वोलफॉर्मर’ नामक एडवांस्ड नॉन-इनवेसिव स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट लॉन्च किया है। दक्षिण कोरिया की क्लासिस द्वारा विकसित यह तकनीक बिना सर्जरी त्वचा को अधिक फर्म, स्मूद और तरोताजा दिखाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। भारत में इसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई गई है। वोलफॉर्मर में कोरियन तकनीक वोल्न्यूमर और अल्ट्राफॉर्मर का संयोजन किया गया है, जो त्वचा की विभिन्न परतों पर काम करता है।

फोटोनेंस के डायरेक्टर हिमांशु बालधा ने कहा, “आज लोग ऐसे ट्रीटमेंट चाहते हैं, जो उनकी व्यस्त जीवनशैली के अनुकूल हों और कम से कम रिकवरी टाइम में प्रभावी व प्राकृतिक परिणाम देने पर केंद्रित हों। वोलफॉर्मर ऐसी ही दो भरोसेमंद कोरियन तकनीकों को एक साथ लाता है।”

मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक की संस्थापक एवं चीफ डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नेहा साचदे ने कहा, “स्किन टाइटनिंग में त्वचा की अलग-अलग परतों पर एक साथ ध्यान देना जरूरी है, ताकि अधिक फर्म और फ्रेश लुक के साथ प्राकृतिक परिणामों पर फोकस किया जा सके।” इस लॉन्च में अभिनेत्री हेली शाह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, “अपनी त्वचा को लेकर अच्छा महसूस करना आत्मविश्वास बढ़ाता है। भारत में ऐसी आधुनिक कोरियन तकनीक उपलब्ध होना उत्साहजनक है।”

Leave a Reply

Next Post

जेटवर्क के सार्वजनिक निर्गम में निवेश का मौका, 19 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली

शेयर करे15 अक्टूबर को खुलेगा जेटवर्क का आईपीओ इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 13 अक्टूबर 2026। विनिर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनी जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 अक्टूबर 2026 को निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी ने प्रति शेयर 143 रुपये से 151 […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस