सीमा विवाद: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को असम सरकार देगी 5 लाख रुपए इनाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 29 जुलाई 2021। मिजोरम के साथ सीमा विवाद के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए असम सरकार ने इनाम की घोषणा की है। असम पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने उन लोगों की तस्वीरों का एक संग्रह तैयार किया है, जिन्होंने 26 जुलाई को सीमा पर संघर्ष के दौरान उसके कर्मियों पर कथित रूप से गोलीबारी की थी और प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जी पी सिंह ने कहा कि पुलिस ने हिंसा के दौरान छह पुलिसकर्मियों की हत्या के संबंध में भादंवि की धारा 302 (हत्या) और अन्य अधिनियमों सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि असम पुलिस ने तस्वीरों का एक संग्रह तैयार किया है। गोलीबारी करने वाले लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी।

गौरतलब है कि सोमवार को अंतरराज्यीय सीमा के पास झड़प हुई थी। मिजोरम पुलिस ने असम के अधिकारियों की एक टीम पर सोमवार को गोलीबारी कर दी, जिसमें में असम पुलिस के 6 कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक सहित 50 से अधिक अन्य लोग जख्मी हो गए। असम के बराक घाटी के जिले कछार, करीमगंज और हैलाकांडी की मिजोरम के तीन जिलों आइजोल, कोलासिब और मामित के साथ 164 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आठ पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी और सीमा विवादों को सुलझाने की जरूरत को रेखांकित किया था, जिसके दो दिन बाद यह घटना हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

बोले US विदेश मंत्री: भारत और अमेरिका के रिश्तों से अहम दुनिया में बहुत कम चीजें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 जुलाई 2021। भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों की बानगी बुधवार को दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की दिल्ली में मुलाकात के दौरान देखने को मिली। अफगानिस्तान, इंडो पैसेफिक क्षेत्र की रणनीति, कोरोना संकट और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर इस […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक