कुल्हाड़ी से 26 वार कर पति को मार डाला: घटनास्थल पर टूटा बेलन, खून से सना सिलबट्टा दे रहे थे बर्बरता की गवाही

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 26 दिसंबर 2025। यूपी के कानपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में रात में हुए झगड़े में पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके जान ले ली। पप्पू की हत्या के बाद घर में फैला जगह-जगह खून देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। फॉरेंसिक टीम को छानबीन के दौरान खून से सना एक सिलबट्टा और टूटा हुआ बेलन मिला है। मौके से कुल्हाड़ी नहीं मिल सकी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, वारदात के वक्त चार साल का बेटा जैन घर में था।

यह है मामला
बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे शराब के नशे में पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू (45) को कुल्हाड़ी से 26 वार कर मार डाला। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। छोटे भाइयों संतोष और जीतू ने बताया कि रविशंकर टाइल्स, पत्थर लगाने का काम करता था। साल 2019 में उसकी बांदा के तिंदवारी निवासी वीरांगना से शादी हुई थी। उनके चार साल का बेटा जैन (4) है। मां बिटौला व पिता हरीशंकर संग रहते हैं। वह करीब एक किलोमीटर दूर पांच साल से पत्नी और बच्चे के साथ अलग रहता था। पप्पू और वीरांगना दोनों शराब पीते थे।

इस कारण आए दिन दोनों में विवाद होता था। आरोप है कि वीरांगना रात आठ बजे पनकी निवासी अपनी बहनों के घर से शराब पीकर आई और पप्पू भी काम से घर लौटा। देर रात दोनों में मारपीट होने लगी। पत्नी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ सिर, चेहरे, हाथ, गर्दन में कई वार किए। छीनाझपटी में महिला के सिर पर भी चोट लग गई। खून से लथपथ रविशंकर फर्श पर गिर गया। इसके बाद वीरांगना ने फोन कर पति के एक्सीडेंट में घायल होने की झूठी सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे तो वीरांगना घर में फैला खून साफ कर रही थी।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस रविशंकर को हैलट ले जाने लगी तो वीरांगना ने विरोध किया। काफी जद्दोजहद के बाद रविशंकर को हैलट लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान सुबह चार बजे मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम में शरीर पर 26 वार मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्त्राव के बाद कोमा में जाने से मौत हुई है। बिठूर थानाप्रभारी प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया परिजनों के अनुसार शराब पीने के बाद दोनों में विवाद होता था। पत्नी ने ही पति की हत्या की है।

छोटे भाई की तहरीर पर वीरांगना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार सुबह 10 बजे पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर से पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि छोटे भाई संतोष की तहरीर पर वीरांगना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटनास्थल पर टूटा बेलन, खून से सना सिलबट्टा मिला
बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में रविशंकर सविता उर्फ पप्पू की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद घर में फैला जगह-जगह खून देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। फॉरेंसिक टीम को छानबीन के दौरान खून से सना एक सिलबट्टा और टूटा हुआ बेलन मिली है। मौके से कुल्हाड़ी नहीं मिल सकी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, वारदात के वक्त चार साल का बेटा जैन घर में था। 

माता-पिता के विवाद के बाद वह काफी डर गया था। पिता को लहूलुहान देखकर वह कमरे में छिपकर बैठ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह बहलाया। बिठूर पुलिस और गांव के लोगों ने बताया कि रविशंकर सविता उर्फ पप्पू शराब पीने का आदी था। महीने में 15 दिन उन दोनों का किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। यही कारण है कि बिठूर थाने और चौकी में वह दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते थे। पुलिस ने बताया कि जानकारी में आया है कि युवक से ज्यादा उसकी पत्नी शराब पीती है। पुलिस के अनुसार, महिला की इस हरकत से उसका पिता भी परेशान था।

आंगन में मिले खून के साक्ष्य और जीने पर कपड़े
आंगन में दंपती में मारपीट हुई थी। फॉरेंसिक टीम को वहां खून के साक्ष्य मिले हैं। जीने पर रखे रविशंकर के कपड़े भी रक्त से सने थे। पास में लकड़ी का बैठका भी रखा था। गांव वालों में चर्चा थी कि पत्नी वीरांगना ने लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर कहीं छिपा दी है।

Leave a Reply

Next Post

'सचिन भी कम उम्र में खेले थे..', वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई से श्रीकांत की बड़ी मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई से बड़ी अपील की है। श्रीकांत का मानना है कि जिस तरह सचिन तेंदुलकर को कम उम्र में भारतीय टीम में मौका दिया गया था, उसी तरह वैभव […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं