भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादून, 02 सितंबर 2026। भाजपा ने राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्य में होने वाले सभी 11 कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर एक माह तक चलेंगे। इन सेवा कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, खजान दास, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक और राम सिंह कैड़ा संयोजक के रूप में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से अभियान के प्रदेश प्रभारी कुंदन परिहार ने प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में यह जिम्मेदारी तय की है। जिला और मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं के बाद संबंधित स्तर पर आयोजन टोलियों का गठन होगा।

संयोजक और सह संयोजक बनाए गए

आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के संयोजक कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और सह संयोजक राकेश नैनवाल हैं। 25 करोड़ बच्चों के सपनों कार्यक्रम के लिए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत संयोजक और कुंदन लटवाल सह संयोजक, आंगन का उत्सव कार्यक्रम की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और हिमानी वैष्णव को दी गई है।

सेवा ज्योति यात्रा के संयोजक कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और सह संयोजक विपिन मैंदोली हैं। राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के संयोजक कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सह संयोजक भुवन जोशी होंगे। अन्य कार्यक्रमों में नमो सेवा गाथा, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान और सेवा सेतु अभियान शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता

शेयर करेसिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 02 सितंबर 2026। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचपेडी में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पीडीएस भवन के पास खेत में पड़ा मिला […]

You May Like

सात समंदर पार वाला प्यार: जांजगीर की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के शिप कैप्टन से की शादी....|....जीपीएम में रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में दो की मौत....|....वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन: 40,000 लोग हुए शामिल....|....मेले में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा नेता....|....सर सैयद डे में पहुंचा था सीजेपी कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद....|....ग्वालियर में ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें....|....साउथ अभिनेता सूर्या ने छात्रों को दी रील्स छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह....|....ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो भी बढ़ सकता है आपका ब्लड प्रेशर....|....आज से पैरा एशियन गेम्स का आगाज....|....ट्रंप का दावा: ईरान से युद्ध जल्द होगा खत्म