‘शशि थरूर ने माना महिला विरोधी है कांग्रेस’: किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, सांसद से मुलाकात को लेकर कही ये बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2026। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर एक बड़ा दावा किया है। रिजिजू के अनुसार, शशि थरूर ने एक तरह से यह स्वीकार कर लिया है कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है। यह बयान तब आया जब संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास नहीं हो सका। इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना था। किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद सत्र के बाद उनकी और थरूर की मुलाकात हुई थी। उस दौरान थरूर ने मुस्कुराते हुए रिजिजू से कुछ बातें साझा कीं। रिजिजू के मुताबिक, थरूर ने कहा था, ‘कांग्रेस पार्टी भले ही महिला विरोधी हो सकती है, लेकिन कोई भी महिला शशि थरूर को महिला विरोधी नहीं मानेगी।’ रिजिजू ने कहा कि थरूर ने इस वाक्य के जरिए अपनी पार्टी की सच्चाई स्वीकार कर ली।

रिजिजू ने आगे बताया कि उन्होंने थरूर के इस तर्क का जवाब भी दिया। उन्होंने थरूर से कहा, ‘मैं इस बात से सहमत हूं कि कोई आपको महिला विरोधी नहीं कहेगा। लेकिन आपकी पार्टी निश्चित रूप से महिला विरोधी है।’ रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल दिखावे की राजनीति करती है। जब महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की बारी आई, तो कांग्रेस ने पीछे हटने का रास्ता चुना।

थरूर ने रिजिजू के साथ साझा की थी अपनी तस्वीर
इस विवाद की जड़ 18 अप्रैल को थरूर की ओर से साझा की गई एक फोटो है। थरूर ने रिजिजू के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। थरूर ने तब लिखा था कि उन्होंने रिजिजू को यह समझा दिया है कि उन्हें कोई महिला विरोधी नहीं कह सकता। थरूर के अनुसार, रिजिजू ने उनकी इस बात को स्वीकार भी किया था। अब रिजिजू ने उसी बातचीत का दूसरा पहलू सामने रखकर कांग्रेस पर हमला बोला है। विवाद का मुख्य केंद्र महिला आरक्षण विधेयक है। सरकार का तर्क है कि 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए सीटों का परिसीमन जरूरी है। कांग्रेस का कहना है कि वह आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन परिसीमन के साथ इसे जोड़ना दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ अन्याय होगा। विधेयक के गिरने पर रिजिजू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया है। किरेन रिजिजू ने चेतावनी दी कि देश की महिलाएं इस कदम के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सरकार 1300 श्रद्धालुओं कराएगी सोमनाथ की मुफ्त यात्रा, 30 अप्रैल को सीएम रेखा दिखाएंगी हरी झंडी

शेयर करे इंडियारिपोर्टरलाइव नई दिल्ली 28 अप्रैल 2026। दिल्ली सरकार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 1300 श्रद्धालुओं को मुफ्त में सोमनाथ धाम की यात्रा कराएगी। इसके लिए 30 अप्रैल को राजधानी से एक विशेष ट्रेन रवाना होगी। यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोग अपने-अपने क्षेत्र के विधायक से संपर्क […]

You May Like

40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार....|....निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ ने किया रायगढ़ क्षेत्र के छाल खदान का दौरा....|....सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’....|....स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई....|....कॉलेज छात्रा की खुदकुशी के मामले में NSUI नेता पर FIR....|....छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश! हालत नाजुक, आरोपी फरार....|....फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज....|.... ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में 'ढाबा' का हाफ एनकाउंटर....|....रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या....|....कॉलेजों में अब नहीं चलेगी मनमानी!