सीडीएस चौहान ने एचएएल को सराहा, कहा- सेना को भविष्य के लिए किया जा रहा है तैयार, हर पल लड़ने की ताकत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 दिसंबर 2023। युद्ध का तकनीक बढ़ता जा रहा है। अब भारतीय सेना भी खुद को इसके लिए तैयार कर रही है। यह कहना है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का। उन्होंने कहा कि भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए मानवयुक्त और मानवरहित संपत्तियों को एकजुट करना महत्वपूर्ण है। भारतीय सशस्त्र बलों में प्रौद्योगिकियों और तकनीकों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। भारतीय सेना का तेजी से विकास हो रहा है। 

भविष्य की तैयारी करना आवश्यक
सीडीएस जनरल चौहान गुरुवार को नई दिल्ली में एचएएल द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘एवियोनिक्स एक्सपो 2023’ में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने नए युग की प्रौद्योगिकियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक हालातों को देखते हुए भविष्य की तैयारी करना आवश्यक है। आधुनिक सेनाओं को लड़ने के लिए हर पल तैयार रहना पड़ेगा। देश की सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए एचएएल नए-नए एवियोनिक्स और हार्डवेयर तैयार कर रही है। 

भारत की चुनौतियों का हल भारतीय समाधान से किया जाना चाहिए
एचएएल एक्सपो में विभिन्न प्रकार की एवियोनिक्स प्रणालियों के डिजाइन, विकास और उत्पादन का प्रदर्शन कर रहा है। हम परिवर्तन के बीच में हैं। आधुनिक सेनाएं लड़ने के लिए हर वक्त तैयार रहती हैं। भविष्य के संघर्षों के लिए खुद को तैयार रखना आवश्यक है। भारत की चुनौतियों का हल भारतीय समाधानों से किया जाना चाहिए। यह दृष्टिकोण घरेलू उद्योग में भारत के विश्वास को दर्शाता है। आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। हम अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

43 गेंद पर 193 रन, बल्लेबाज ने उड़ाए 22 छक्के; यूरोप में टूटा टी10 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 दिसंबर 2023। यूरोप में एक बल्लेबाज ने 43 गेंद पर 193 रन की पारी खेलकर सनसनी मचा दी है। गुरुवार को हमजा सलीम डार नाम के खिलाड़ी ने यूरोपियन क्रिकेट टी20 मैच में तूफानी पारी खेली। उन्होंने आक्रामक अंदाज में 22 छक्के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं