‘वाराणसी’ से फिर इतिहास रचेंगे राजामौली

Indiareporter Live
शेयर करे

 ‘वाराणसी’ में खत्म हुई महायुद्ध की तैयारी!

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 जून 2026। भारतीय सिनेमा को ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी विश्वस्तरीय ब्लॉकबस्टर देने वाले विज़नरी निर्देशक एस.एस. राजामौली अब अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ एक और सिनेमाई इतिहास रचने की तैयारी में हैं। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत यह भव्य एक्शन-एडवेंचर फिल्म पहले ही देश की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अब राजामौली ने खुलासा किया है कि फिल्म के सभी विशाल और हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि शेष भावनात्मक और कहानी को आगे बढ़ाने वाले दृश्यों की शूटिंग सितंबर या अक्टूबर तक समाप्त हो जाएगी। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को आईमैक्स के लिए किसी कृत्रिम बदलाव के बजाय उसी विज़न के साथ शूट किया गया है, जिसे शुरुआत से बड़े पर्दे के लिए कल्पना की गई थी। दूसरी ओर, ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ के जरिए एनिमेशन की दुनिया में भी राजामौली भारतीय कहानी कहने की भव्यता को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं। 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली ‘वाराणसी’ से दर्शकों को एक बार फिर भव्य दृश्य, दमदार भावनाएं और विश्वस्तरीय सिनेमाई अनुभव मिलने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

10 लाख के Dior आउटफिट में एयरपोर्ट पहुंचीं उर्वशी रौतेला

शेयर करेजुबां पर रोनाल्डो और दिल में अर्जेंटीना… उर्वशी रौतेला ने बटोरी सुर्खियां (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 जून 2026। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस और दिलचस्प बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 10 लाख रुपये […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल