कृषि मंत्री बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी नंबर वन है, राज्यों को कृषि की विविधता पर ध्यान देना होगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अंबेडकरनगर 24 अप्रैल 2026। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी नंबर वन है। उन्होंने इतिहास रचा है। उनके नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में लगातार उन्नयन हो रहा है। लखनऊ में आयोजित उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि देश की अलग-अलग जलवायु है। हमें अलग-अलग जोन के हिसाब से काम करना होगा। सभी राज्यों को अपने हिसाब से रणनीति बनानी होगी। खाद्यान्न उत्पादन में यूपी नम्बर वन है। उपलब्धि है तो समस्याएं भी है। अब हमें खाद्यान्न उत्पादन में किसी का मुंह नहीं देखना है। 25 लाख मीट्रिक टन निर्यात कर रहे हैं फिर भी 1.40 करोड़ की आबादी के लिए तीन बिंदु पर काम करना होगा। खाद्य सुरक्षा, किसान की आजीविका, पोषण इन तीन लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ना होगा। किसान के नुकसान की भरपाई करना होगा।

कृषि के विविधीकरण पर ध्यान रखना होगा। यूपी में खाद की खपत बढ़ी है। पंजाब मिट्टी की सेहत खराब होने का सामना कर रहा है। इससे सबक लेना होगा। सबसे महत्वपूर्ण बीज है। अच्छा और जलवायु के अनुकूल बीज देना होगा। 3400 नई किस्में आईसीआर ने खोजा है। आगे बारिश कम हुई तो कैसे बीज की जरूरत पड़ेगी इस पर तैयार रहना होगा। नकली खाद और नकली पेस्टीसाइड से सावधान रहना होगा। इसके लिए एक्ट बना रहे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार को अभियान चलाना होगा। हर राज्य का कृषि रोड मैप बनना चाहिए। करीब 16 हजार कृषि वैज्ञानिक है। इस दिशा में कार्य करें। लक्ष्य तैयार करें।

खरीफ रबी के साथ दीर्घकालीन रोड मैप बनाएं। फॉर्मर रजिस्ट्री का काम चल रहा है। कुछ राज्य पीछे हैं। उन्हें इस दिशा में काम करना होगा। इससे किसानों को 16 तरह का फायदा मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड में काम करना होगा। राज्य सरकार अभियान चलाकर हर किसान का कार्ड बनाएं। विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया गया है। कृषि वैज्ञानिक लैब से लैंड तक पहुंचे। गांव में जाए और किसान की जिज्ञासा शांत करें। वैज्ञानिक गांव में जाएंगे तो किसान को फायदा मिलेगा। वैज्ञानिकों की उपयोगिता बढ़ेगी। राज्य में कृषि विकसित संकल्प अभियान शुरू करें।

Leave a Reply

Next Post

खरगे ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया, आयोग का कदम नैसर्गिक न्याय के खिलाफ : कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अप्रैल 2026। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिए कारण बताओ नोटिस पर बृहस्पतिवार को आयोग को शुरुआती जवाब भेजा। पार्टी ने दावा दिया कि खरगे ने आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया है तथा आयोग का […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'