कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप

Indiareporter Live
शेयर करे

भाजपा ने हमेशा नक्सलियों की कड़ी भर्त्सना की, कांग्रेस शहीदों के नाम पर न करे राजनीति : केदार कश्यप

पांच साल सरकार में रही कांग्रेस, झीरम के कथित साक्ष्य आखिर कहां गए : केदार कश्यप

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 14 अगस्त 2026। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने झीरम घाटी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी वीर सपूतों और शहीदों का अपमान नहीं किया। झीरम घाटी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण थी और भाजपा सरकार एवं संगठन ने हमेशा नक्सलियों की कड़ी भर्त्सना की है।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि दीपक बैज भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं के बयानों का जवाब दें। राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह अथवा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की ओर से नक्सलवाद को लेकर विवादित बयान सामने आते हैं या हिड़मा को ‘रोल मॉडल’ बताने जैसी बातें कही जाती हैं, तब कांग्रेस नेतृत्व चुप्पी क्यों साध लेता है? यही कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और दोहरी नीति को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ओर शहीदों के नाम पर राजनीति करती है, वहीं दूसरी ओर नक्सलियों के प्रति सहानुभूति वाले बयानों पर मौन रहती है। दीपक बैज को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि ऐसे बयानों का वे खुलकर विरोध क्यों नहीं करते?

श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री लगातार दावा करते रहे कि उनके पास झीरम घटना से जुड़े पूरे साक्ष्य मौजूद हैं। प्रदेश में पांच वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही, फिर वे साक्ष्य सामने क्यों नहीं आए? यदि कांग्रेस के पास साक्ष्य थे तो उन्हें सार्वजनिक करने और उचित कार्रवाई करने से किसने रोका?

मंत्री श्री कश्यप ने कहा, “झीरम के शहीदों के नाम पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करना बंद करें। शहीदों का सम्मान हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं, बल्कि सर्वोपरि है। देश अपने वीर सपूतों का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत माता को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- विभाजन की पीड़ा आज भी करती है व्यथित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 14 अगस्त 2026। विभाजन विभीषिका दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में भारत माता को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे की पीड़ा आज भी लोगों को व्यथित करती है और इससे सीख लेकर राष्ट्रीय एकता को […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी....|.... जमशेदपुर में तीन युवकों पर फायरिंग करके भागे चार शूटर गिरफ्तार....|....सीएम साय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज, मुआवजा देगी सरकार....|....किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो....|....छत्तीसगढ़ के जनभागीदारी आधारित नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर फिर हुआ पथराव....|....हादसे के बाद राजवाड़ा चौक से सिटी बसें हुई गायब....|....फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी