6 राज्यों में एनआईए की छापेमारी; आईएसआईएस के 13 संदिग्ध ठिकानों पर घंटों से छानबीन जारी, कई हिरासत में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 जुलाई 2022 । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 6 राज्यों में 13 अलग-अलग जगहों पर आज छापा मारा है। यह छापेमारी ISIS से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चल रही है।एनआईए ने जिन राज्यों में रेड डाली उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। एजेंसी ने मध्य प्रदेश के भोपाल-रायसेन, गुजरात के भरूच-सूरत-नवसारी-अहमदाबाद, बिहार के अररिया, कर्नाटक के भटकल-टुंकुर, महाराष्ट्र के कोल्हापुर-नांदेड़ और उत्तर प्रदेश में देवबंद जिले छापेमारी जारी है। 

बीते कई घंटों से चल रही छापेमारी में एनआईए की टीम पूरे घर की तलाशी ले रही है और सभी चीजों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इलाके में भारी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। अब तक की तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेज/सामग्रियां बरामद हुई हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। 

एसडीपीआई से जुड़े लोगों की जगहों पर छापेमारी!

एनआईए की ओर से केस दर्ज करने और मामले की गहन जांच शुरू करने के एक हफ्ते बाद ये छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है, ये सभी जगह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े लोगों के हैं। एनआईए ने इसी साल 25 जून को आईपीसी की धारा 153 ए, 153 बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18 बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

गुजरात में एटीएस तीन लोगों से कर रही पूछताछ

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने कहा कि तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी खुलासा करने के लिए और कुछ नहीं है। इसके अलावा, जांच एजेंसी फुलवारी शरीफ मामले में उग्रवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े होने के संबंध में गुरुवार से नालंदा जिले सहित बिहार में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

विश्व धरोधर एलोरा की गुफाओं में लगेगी लिफ्ट! देश में ‘हाइड्रोलिक लिफ्ट’ वाला पहला स्मारक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव औरंगाबाद 31 जुलाई 2022 । महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल एलोरा गुफाएं देश की पहली स्मारक होगी, जिसमें हाइड्रोलिक लिफ्ट होगी. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी. औरंगाबाद शहर से लगभग 30 किमी दूर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक