झारखंड में तेज हुआ नेताओं के बीच जुबानी जंग, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची: झारखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी और आक्रामक होता दिख रहे है. बीजेपी के एक कार्यक्रम में झारखंड के नगर विकास मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को थेथर बताया. साथ ही कांग्रेस के वंशवाद पर भी निशाना साधा. इतना ही नहीं झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने भी नगर विकास मंत्री पर जुबानी हमला बोला है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह (CP Singh) ने कांग्रेस के वंशवाद पर हमला बोला तो कांग्रेसियों को थेथर तक बता दिया. साथ ही कहा कि बहस में इनकी थेथरई देखने लायक होती है. 

झारखंड में सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारी में है. चुनावी मौसम में बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला तो इस पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सीपी सिंह को केंद्रीय नेतृत्व और बीजेपी ने कह दिया है कि आपका टिकट कट गया है. तभी से ऐसा लग रहा है कि उनके दिमाग का सारा कनेक्शन कट गया है.

झारखंड में विधानसभा चुनाव दहलीज पर है. ऐसे में हर दल को सत्ता की चाहत है. सत्ता की इस चाहत में जनता की अदालत में एक-दूसरे को घसीटने के दौरन बोल भी बिगड़ रहे हैं.

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह आरंभ

शेयर करे कर्मियों ने ली सतर्कता जागरूकता की शपथ बिलासपुर : एसईसीएल में दिनांक 28 अक्टूबर 2019 से 02 नवंबर 2019 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में एसईसीएल कर्मियों द्वारा भ्रष्टाचार […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल